कोरोना संकट: राहुल गांधी ने वायरस के अगले खतरे को लेकर PM को लिखा लेटर, सोनिया ने कहा-सर्वदलीय बैठक बुलाएं

Published : May 07, 2021, 02:08 PM ISTUpdated : May 07, 2021, 02:53 PM IST
कोरोना संकट:  राहुल गांधी ने वायरस के अगले खतरे को लेकर PM को लिखा लेटर, सोनिया ने कहा-सर्वदलीय बैठक बुलाएं

सार

कोरोना की दूसरी लहर ने भारत का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। इस बीच वैज्ञानिकों ने तीसरी लहर की चेतावनी दी है। कोरोना संक्रमण के इस विकराल रूप के लिए कांग्रेस शुरू से ही मोदी सरकार को घेरती रही है। अब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर वायरस के म्यूटेशन को लेकर चिंता जताई है। राहुल गांधी ने वायरस के म्यूटेशन का वैज्ञानिक तरीके से पता लगाने को कहा है। वहीं, सोनिया गांधी ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर कोरोना की लड़ाई में सबको आगे आने का आह्वान किया है।

नई दिल्ली. इस समय देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। अप्रैल के मध्य से रोज 3000 से अधिक मौतें हो रही हैं। वहीं, संक्रमितों की संख्या अब 4 लाख के आसपास जा रही है। इस बीच वैज्ञानिकों ने तीसरी लहर की चेतावनी दी है। कोरोना संक्रमण के इस विकराल रूप के लिए कांग्रेस शुरू से ही मोदी सरकार को घेरती रही है। अब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर वायरस के म्यूटेशन को लेकर चिंता जताई है। राहुल गांधी ने वायरस के म्यूटेशन का वैज्ञानिक तरीके से पता लगाने को कहा है। वहीं, सोनिया गांधी ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर कोरोना की लड़ाई में सबको आगे आने का आह्वान किया है।

मैं आपको फिर पत्र लिखने के लिए विवश हुआ: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने लिखा कि कोरोना वायरस के विभिन्न म्यूटेशन(स्वरूपों) का वैज्ञानिक तरीके से पता किया जाना चाहिए। इस बारे में सारे दुनिया को जानकारी देनी चाहिए। राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन अभियान को भी गति देने की मांग उठाई। उन्होंने सभी भारतीयों को वैक्सीन लगाने की बात कही। राहुल गांधी ने कोरोना संक्रमण के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार की नाकामी से ही देश एक बार फिर राष्ट्रीयस्तर के लॉकडाउन के मुहाने पर खड़ा है। राहुल गांधी ने लॉकडाउन में परेशान होने रहे गरीबों को आर्थिक सहायत मुहैया कराने की मांग भी है।

राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया के हर 6 व्यक्ति में से एक भारतीय है। इससे यह पता चलता है कि वायरस को भारत में अनुकूल माहौल मिल रहा है। राहुल गांधी ने चिंता जताई कि डबल या ट्रिपल म्यूटेंट वायरस की शुरुआतभर हो सकती है। अगर यह इसी तरह फैलता रहा, तो भारत के लिए घातक साबित होगा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र के पास वैक्सीनेशन की कोई स्पष्ट नीति नहीं है। राहुल ने जिक्र किया कि जब वायरस फैल रहा था, तब सरकार इस पर विजय होने की घोषणा कर रही थी। राहुल गांधी ने कहा कि इस संकट के समय में विभिन्न पक्षों को भी विश्वास में लिया जाए, जिससे भारत सुरक्षित हो सके।

सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए-सोनिया गांधी
कांग्रेस की प्रमुख सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस की स्थायी समिति की बैठक बुलाई थी। इसमें कोरोना के मुद्दे पर चर्चा हुई। सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से कहा कि महामारी के खिलाफ लड़ाई में कोई राजनीति मतभेद नहीं होना चाहिए। यह लड़ाई सबको मिलकर लड़नी है। एक राष्ट्र के तौर पर यह लड़ाई लड़नी होगी। इसलिए मोदी को अविलंब सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। इससे महामारी के खिलाफ बेहतर ढंग से लड़ाई की रणनीति सुनिश्चित की जा सके।
 

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने चार राज्यों के सीएम और दो एलजी से की बातचीत, कोविड से बचाव पर ली जानकारी

SC ने कहा- तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की आशंका, उनके वैक्सीनेशन के बारे में सोचे सरकार

जानिए क्या है मुंबई का शानदार मॉडल, जिससे कोरोना को मिली मात; अब सुप्रीम कोर्ट ने भी की तारीफ

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?