पश्चिम बंगाल हिंसा: उपद्रव की वजह जानने पहुंची टीम ने राज्यपाल से की मुलाकात, 16 लोगों की हो चुकी है मौत

Published : May 07, 2021, 11:30 AM ISTUpdated : May 07, 2021, 01:19 PM IST
पश्चिम बंगाल हिंसा: उपद्रव की वजह जानने पहुंची टीम ने राज्यपाल से की मुलाकात, 16 लोगों की हो चुकी है मौत

सार

पश्चिम बंगाल में 2 मई को विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के साथ ही शुरू हुई हिंसा में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले की जमीनी हकीकत जानने केंद्रीय गृह मंत्रालय की चार सदस्यीय जांच टीम ने शुक्रवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। यह टीम गुरुवार को यहां पहुंची थी। गुरुवार को ही केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन पर उपद्रवियों ने हमला बोल दिया था।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल. 2 मई को विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आते ही राज्य में शुरू हुई हिंसा में अब तक 16 लोग मारे जा चुके हैं। इसी मामले की जमीनी हकीकत जानने केंद्रीय गृह मंत्रालय की चार सदस्यीय जांच टीम ने शुक्रवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। यह टीम गुरुवार को यहां पहुंची थी। गुरुवार को ही केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन पर उपद्रवियों ने हमला बोल दिया था।

यह भी जानें...
जांच टीम ने हिंसाग्रस्त दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में कुछ स्थलों का दौरा किया। इससे पहले गुरुवार को यह टीम राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी से भी मिली थी। भाजपा ने इस हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि ममता बनर्जी ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि अब तक राज्य की कानून व्यवस्था चुनाव आयोग के हाथ में थी।

 

यह भी पढ़ें
बंगाल में केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन के काफिले पर हमला, ममता ने कहा- भाजपा नेता यहां कोरोना फैला रहे 
बंगाल हिंसा पर BJP सांसद की ममता को चेतावनी-चुनाव में हार-जीत होती है मर्डर नहीं, याद रखें दिल्ली भी आना है
बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपा का धरना: जो तस्वीर विभाजन के समय देखी थी, वो ताजा होती दिख रही 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?