
चेन्नई, तमिलनाडु. सत्ता परिवर्तन के बाद शुक्रवार को द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे पहली बार राज्य के मुखिया बने हैं। स्टालिन के साथ 33 मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलाई। स्टालिन ने गृह के अलावा सार्वजनिक और सामान्य प्रशासन सहित अखिल भारतीय सेवाएं और कुछ अन्य विभागों की कमान अपने हाथ में रखी है। शपथ के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सबसे पहले कोरोना राहत के रूप में हर परिवार को 4,000 रुपये प्रदान करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। 2,000 रुपये की पहली किस्त मई महीने में दी जाएगी।
स्टालिन मंत्रिमंडल में 33 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें से 15 ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं। द्रमुक के सचिव दपरईमुरुगन का जल संसाधन मंत्रालय दिया गया है। वे इससे पहली बार सरकार 2006-11 में लोकनिर्माण मंत्री थे।
https://t.co/fdoFuHjpni pic.twitter.com/1bBNpRFmt9
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.