भारत में कोरोना को लेकर गुड न्यूज, लगातार चार दिनों से बढ़ रहा है रिकवरी रेट, अभी 80.89%

Published : Sep 22, 2020, 03:46 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:20 PM IST
भारत में कोरोना को लेकर गुड न्यूज, लगातार चार दिनों से बढ़ रहा है रिकवरी रेट, अभी 80.89%

सार

भारत में कोरोना महामारी से ठीक होने वाली रोगियों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 1 लाख (1,01,468) से अधिक लोग ठीक हुए हैं। पिछले चार दिनों से लगातार कोरोना रिकवरी रेट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमित होने के बाद करीब 45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यानी कोरोना का रिकवरी रेट 80.89% है।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना महामारी से ठीक होने वाली रोगियों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 1 लाख (1,01,468) से अधिक लोग ठीक हुए हैं। पिछले चार दिनों से लगातार कोरोना रिकवरी रेट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमित होने के बाद करीब 45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यानी कोरोना का रिकवरी रेट 80.89% है।

कोरोना रिकवरी रेट का 79% दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से हैं, इसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और पंजाब शामिल हैं। 

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज
महाराष्ट्र 32,000 (31.5%) से सबसे ज्यादा नए रोगी सामने आ रहे हैं। आंध्र प्रदेश ने एक दिन में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 10,000 से ज्यादा है। 

देश में बहुत उच्च स्तर का रिकवरी रेट केंद्र की सक्रियता और टेस्ट ट्रेक ट्रीट का एक प्रमाण है। केंद्र सरकार द्वारा जारी क्लिनिकल मैनेजमेंट और ट्रीटमेंट प्रोटोकाल  समय-समय पर नए चिकित्सा और वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ अपडेट किए गए हैं। अब तक देश भर में 28 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के 278 अस्पतालों को कवर करते हुए 20 ऐसे राष्ट्रीय ई-आईसीयू आयोजित किए गए हैं। 

24 घंटे में 75 हजार नए केस
भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्‍या 55 लाख से ज्‍यादा हो गई है। पिछले 24 घंटों में 75,083 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,053 मरीजों की मौत हो गई। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, इस वक्‍त देश में 9,75,861 सक्रिय मामले हैं। अबतक कुल 55,62,663 मामले सामने आए हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला