कोरोना रिटर्न: खतरा अभी टला नहीं, फिर से बढ़े केस, 24 घंटे में 90 लोगों की मौत, भारत फिर टॉप-15 में शामिल

Published : Feb 21, 2021, 11:32 AM ISTUpdated : Feb 21, 2021, 01:49 PM IST
कोरोना रिटर्न: खतरा अभी टला नहीं, फिर से बढ़े केस, 24 घंटे में 90 लोगों की मौत, भारत फिर टॉप-15 में शामिल

सार

कोरोना वैक्सीनेशन के बाद से देश में महामारी को लेकर जो लापरवाही बरती जा रही है, उसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट किया है। खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए सतर्कता बहुत जरूरी है। बता दें कि 16 फरवरी से केस फिर बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 14264 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 90 मरीजों की जान चली गई है। इस बीच पुणे में सभी स्कूल और कोचिंग क्लासेज बंद कर दी गई हैं।

नई दिल्ली. कोरोना महामारी को लेकर लोगों की लापरवाही भारी पड़ती दिखाई दे रही है। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ती नजर आ रही है। 16 फरवरी से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 14264 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 90 मरीजों की जान चली गई है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन के बाद यह लापरवाही ज्यादा बढ़ी है। कुछ समय पहले तक संक्रमितों की संख्या घटते देखकर लोगों को लगने लगा कि महामारी का असर कम हो रहा है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। हालांकि यह अच्छी बात है कि कुछ राज्यों में कोरोना से पिछले दिनों एक भी मौत नहीं हुई। इस बीच भारत फिर से कोरोना प्रभावित टॉप-15 देशों में शामिल हो गया है। इस बीच महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन की आशंका बढ़ने लगी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शाम 7 बजे राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार पहले ही बता चुके हैं कि नागपुर, अमरावती, यवतमाल जैसे जिलों में मरीजों की संख्या बढ़ने से नाइट कर्फ्यू पर विचार किया जा रहा है। 

यह है ताजा मामला..

  • पुणे में रात 11 से सुबह 6 बजे तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहीं, 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े बताते हैं कि देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 9 लाख 91 हजार 651(+) हो चुकी है। इसमें से 1 लाख 56 हजार 302 मरीजों की जान जा चुकी है। 1 करोड़ 6 लाख 89 हजार 715 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में इस समय एक्टिव केस 1 लाख 45 हजार 634 हैं।
  • हालांकि भारत में तेजी से वैक्सीनेशन का काम चल रहा है। कोविड-19 वैक्सीनेशन के मामले में भारत अमेरिका और इंग्लैंड के बाद तीसरे नंबर पर है। 20 फरवरी तक भारत में 1 करोड़ 10 लाख 85 हजार 173(+)  कोरोना वॉरियर्स को टीका लग चुका है। यह अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था।
  • पिछले 24 घंटे में 90 मरीजों की मौत हुई है। इसमें महाराष्ट्र टॉप पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, दादर नगर हवेली और दमन दीव, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, त्रिपुरा और सिक्किम ऐसे राज्य हैं, जहां पिछले कुछ दिनों में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई।
  • -इस बीच सतर्क करने वाली खबर यह है कि भारत कोरोना प्रभावित टॉप-15 देशों में फिर से शामिल हो गया है। इससे पहले 30 जनवरी को 30 जनवरी को पुर्तगाल, इंडोनेशिया और आयरलैंड को पीछे छोड़ते हुए भारत 17वें नंबर पर पहुंच गया था। उम्मीद की जा रही थी कि भारत टॉप-20 से बाहर हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमित बढ़े हैं।
  • एक्टिव केस के मामले में अमेरिका अब भी पहले नंबर पर है। यहां 92 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा रहा है। फ्रांस में 32 लाख, जबकि यूके में 16 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। टॉप-15 में ब्राजील, बेल्जियम, स्पेन, इटली, रूस, मैक्सिको, पोलैंड, आयरलैंड, इंडोनेशिया, अर्जेंटिना भी शामिल है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Jammu Kashmir: डोडा में खन्नी टॉप के पास खाई में गिरा सेना का वाहन, तस्वीरों में रेस्क्यू ऑपरेशन की PHOTOS
Jammu Kashmir Accident : 200 फीट खाई में जिंदा दफन हो गए हमारे 10 जवान!