अमेरिका, ब्राजील और भारत दुनिया के टॉप-3 संक्रमित देश, पर मौतें हमारे यहां सबसे कम, 3.54 लाख नए केस

भारत दुनिया के टॉप-3 संक्रमित देशों में शामिल है। संक्रमण के मामलों में अमेरिका टॉप पर, जबकि भारत दूसरे क्रम पर है। ब्राजील तीसरे नंबर पर आता है। लेकिन केसों की तुलना करें, तो भारत का इम्युनिटी पावर इन दोनों देशों के अलावा दूसरे कई देशों से बेहतर है। संक्रमितों की संख्या के आधार पर भारत में मरने वालों की संख्या कम है। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 3,54,533 नए केस सामने आए हैं। इनमें से 2,18,561 ठीक हुए, लेकिन 2,806 लोगों की मौत भी हुई। दुनियाभर में अब तक 147M लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 3.1M की मौत हुई।

Asianet News Hindi | Published : Apr 26, 2021 3:19 AM IST / Updated: Apr 26 2021, 02:53 PM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बनकर सामने आई है। यहां संक्रमण की स्पीड काफी अधिक है। माना जा रहा है कि संक्रमण का पीक मई के मध्य तक रहेगा। भारत दुनिया के टॉप-3 संक्रमित देशों में शामिल है। संक्रमण के मामलों में अमेरिका टॉप पर, जबकि भारत दूसरे क्रम पर है। ब्राजील तीसरे नंबर पर आता है। लेकिन केसों की तुलना करें, तो भारत का इम्युनिटी पावर इन दोनों देशों के अलावा दूसरे कई देशों से बेहतर है। संक्रमितों की संख्या के आधार पर भारत में मरने वालों की संख्या कम है। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 3,54,533 नए केस सामने आए हैं। इनमें से 2,18,561 ठीक हुए, लेकिन 2,806 लोगों की मौत भी हुई। इस समय देश में 28,07,333 केस एक्टिव हैं। देश में कोरोना वायरस की कुल 14,19,11,223 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

UPDATE

Latest Videos

महाराष्ट्र अभी भी टॉप पर
संक्रमण के मामल में  महाराष्ट्र अभी भी टॉप पर बना हुआ है। मध्य प्रदेश में संकमण की स्पीड स्थिर होती जा रही है। केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, बिहार और तेलंगाना ऐसे राज्य हैं, जहां देश के 80 प्रतिशत से अधिक केस आ रहे हैं।

भारत में ऐसे बढ़ता गया संक्रमण और मौतों का ग्राफ

दिन    मौतें     केस
13 अप्रैल    1,027     1,84,372
14 अप्रैल    1,038    2,00,739
15 अप्रैल    1,185     2,17,353
16 अप्रैल     1,341    2,34,692
17 अप्रैल    1,501    2,61,594
18 अप्रैल     1,619   2,73,802
19 अप्रैल     1,761    2,59,167
20 अप्रैल2,023    2,95,198
21 अप्रैल    2,104    3,14,644
22 अप्रैल     2,263    3,32,921
23 अप्रैल    2,624    3,46,786
24 अप्रैल   2,761    3,48,979
25 अप्रैल    2,801    3,54,653

(सोर्स-covid19india.org)

अमेरिका में सबसे अधिक मौतें
अगर सारी दुनिया की बात करें तो अब तक 147M लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 84.5M रिकवर हुए, जबकि 3.1M की मौत हुई। अमेरिका अभी भी संक्रमण और मौतों के मामलों में पहले नंबर पर है। संक्रमण के मामले में भारत बेशक दूसरे नंबर पर है, लेकिन यहां मरने वालों की संख्या टॉप-10 संक्रमित देशों में चौथे नंबर पर है। अमेरिका और ब्राजील को छोड़ दें, तो बाकी देशों में संक्रमितो की संख्या करोड़ भी पार नहीं कर पाई, लेकिन मरने वालों की संख्या अधिक है।

ये हैं टॉप-10 संक्रमित देश और कुल मौतें

देश     केस      मौतें
अमेरिका32,824,389     586,152
भारत17,306,300195,116
ब्राजील14,340,787 390,925
मैक्सिको2,328,391 214,947
यूके4,404,882   127,428
इटली3,962,674119,238
रूस4,762,569  108,232
फ्रांस 5,498,044  102,858
जर्मनी  3,298,201 82,237
स्पेन3,468,617  77,591

(सोर्स-worldometers.info)
 

Share this article
click me!

Latest Videos

बांग्लादेश: दुर्गा पूजा पंडाल में फेंका 'कॉकटेल बम', लोगों को मारा चाकू
दुर्गा पूजा में ब्रा पहनकर पहुंची अभिनेत्री, यूजर बोले- यहां तो ढंग के कपड़े पहन लेती
Baba Siddiqui Murder: किस गैंग का हाथ, कौन थे शूटर? कब बनाया गया बाबा सिद्दीकी को निशाना
Baba Siddqui की मौत की खबर सुन बॉलीवुड शॉक्ड, कौन-कौन पहुंचा अस्पताल
Ratan Tata Death: टाटा परिवार कैसे बना देश का सबसे बड़ा व्यापारिक घराना