पुडुचेरी में शराब की दुकानें 30 अप्रैल तक बंद, पंजाब में शाम 6 बजे से कर्फ्यू, कर्नाटक में 14 दिन लाॅकडाउन

Published : Apr 26, 2021, 07:46 AM ISTUpdated : Apr 26, 2021, 09:50 PM IST
पुडुचेरी में शराब की दुकानें 30 अप्रैल तक बंद, पंजाब में शाम 6 बजे से कर्फ्यू, कर्नाटक में 14 दिन लाॅकडाउन

सार

देश में कोरोना संक्रमण की सेकंड वेव को कंट्रोल में करने विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के अलावा कई पाबंदियां लगाई गई हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटे में देश में 3,54,533 नए केस सामने आए हैं। इनमें से 2,18,561 ठीक हुए, लेकिन 2,806 लोगों की मौत भी हुई। रिसर्च के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि संक्रमण मई के मध्य तक अपने पीक पर रहेगा। इसलिए संक्रमण की चेन तोड़ने लॉकडाउन और बढ़ाया जा सकता है।

नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटे में 3,54,533 नए केस सामने आए हैं। इनमें से 2,18,561 ठीक हुए, लेकिन 2,806 लोगों की मौत भी हुई। इस समय देश में 28,07,333 केस एक्टिव हैं। महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, बिहार और तेलंगाना ऐसे राज्य हैं, जहां देश के 80 प्रतिशत से अधिक केस आ रहे हैं। इसलिए इन राज्यों में सख्तियां बरती जा रही हैं। लॉकडाउन के चलते दिल्ली नगर निगमों के महापौर एवं उप महापौर के चुनाव टाल दिए गए हैं। वहीं, ऋषिकेश और देहरादून में एक हफ्ते का कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस बीच देश में कोरोना वायरस की कुल 14,19,11,223 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

जानिए संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान...

देश में 82% मामले ठीक: स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव  अग्रवाल ने बताया कि इस समय देश में 82% कोरोना के मामले ठीक हो गए हैं। करीब 16.25% मामले यानी कि 28,13,658 मामले अभी भी सक्रिय मामलों की दृष्टि में हैं। जिनकी निगरानी की जा रही है।

भारत में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन: भारत में 100 दिन में रिकॉर्ड 14.19 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गईं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार सुबह 7 बजे तक 20,44,954 सत्रों के जरिये 14,19,11,223 वैक्सीन खुराक ली दी गईं।

पुडुचेरी सरकार ने राज्य की सभी शराब की दुकानों को 30 अप्रैल तक के लिए तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया।

पंजाब सरकार ने नाइट कर्फ्यू की अवधि दो घंटे बढ़ाई। अब शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू।

कर्नाटक में 27 अप्रैल से 14 दिनों के लिए कर्फ्यू: सीएम बीएस येदयुरप्पा ने 27 अप्रैल की रात 9 बजे से 14 दिनों के लिए कर्फ्यू का ऐलान किया है। इसमें आवश्यक सेवाओं की दुकानें सुबह 6-10 बजे तक ही खुल सकेंगी। केवल कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग और कृषि क्षेत्रों को ही छूट दी गई है। सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेगा। लोगों में अफरातफरी न हो इसलिए कर्नाटक सड़क परिवहन ने 500 बसें बंगलुरू से चलाई हैं। ये बसें राज्य में लोगों को लाॅकडाउन के पहले घर पहुंचा देंगी। 

श्रीनगर के सभी गार्डन बंद: जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच श्रीनगर में सभी गार्डन और पार्क बंद कर दिए गए हैं।

जयपुर में राधास्वामी सत्संग भवन में 700 बेड का कोविड सेंटर: जयपुर में राधा स्वामी सत्संग भवन में 700 बेड का कोविड केंद्र बनाया गया है। एक डॉक्टर ने बताया, ''हमारे पास 700-800 बेड तैयार हैं। हम लोग यहां 5000-6000 हजार बेड की व्यवस्था कर रहे हैं। हमारे पास व्हीलचेयर, दवा स्टोर, मरीजों के रहने-खाने की व्यवस्था भी है।''

मध्य प्रदेश में सेना ने बनाया आइसोलेशन सेंटर: सेना ने भोपाल में COVID19 मरीज़ों के लिए 48 घंटे में 150 बेड का कोविड आइसोलेशन सेंटर तैयार किया है। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने बताया, "मैं सेना को बहुत धन्यवाद देता हूं। जबलपुर में भी हम सेना के सहयोग से इस तरह का कोविड केयर सेंटर शुरू कर रहे हैं।"

कर्नाटक में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में 75% बेड लिए: कर्नाटक में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सरकार ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट-2005 के तहत प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के 75 प्रतिशत बेड टेकओवर कर लिए हैं। 

दिल्ली में 1 करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की मंजूरी: सीएम केजरीवाल ने कहा- इस महामारी में हमने देखा है कि 18 साल से कम उम्र के जवान और बच्चे भी बहुत संक्रमित हो रहे हैं, अब उनके लिए भी सोचने का समय आ गया है कि ये वैक्सीन उनको भी लगाई जा सकती हैं और अगर नहीं लगाई जा सकती तो मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द दूसरी वैक्सीन भी ईजाद होंगी। हमने दिल्ली में एक करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी है। 

मध्य प्रदेश के कई शहरों में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा: 7 शहरों भोपाल, खरगोन और छिंदवाड़ा में 3 मई की सुबह 6 बजे तक, जबकि रतलाम, सागर, गुना और जबलपुर में 1 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। चूंकि यहां शनिवार-रविवार को पहले से ही वीकेंड लॉकडाउन रहेगा, इसलिए अब बाजार 3 मई की सुबह 6 बजे ही खुलेंगे। इससे पहले बैतूल और अशोकनगर में भी लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया गया था। 

राजस्थान में मुफ्त में लगेगी वैक्सीन: शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की थी कि प्रदेश में युवाओं को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाए। मुख्यमंत्री ने 18-45 साल के लोगों को मुफ्त में वैकसीन लगाने का फैसला किया है।

 #MadhyaPradesh pic.twitter.com/4JU3ZDs6m1

pic.twitter.com/rRSAqxCeHH

 pic.twitter.com/XWn7gVAEfw

(Video Source: ITBP)#COVID19 pic.twitter.com/T1wFFYTJao

pic.twitter.com/W9Hjn9lm8v

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video