
नई दिल्ली. यह अच्छी खबर है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना मामलों में 16 हजार से अधिक की कमी आई है। एक दिन में भारत में 2.57 लाख नए केस मिले हैं। जबकि इससे एक दिन पहले 18 अप्रैल को 2,73,802 नए केस सामने आए थे। भारत में 5 अप्रैल के बाद जिस स्पीड से कोरोना संक्रमण फैल रहा, उसने सारे देश को चिंता में डाल दिया था। लेकिन संक्रमण रोकने विभिन्न राज्यों की सख्ती-लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का असर दिखाई देने लगा है। अगर कोरोना संक्रमण के डर से लोग घर में बैठे, बेवजह बाहर नहीं निकले, तो यह डर अच्छा है। हालांकि कोरोना का यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा, ऐसा नहीं कहा जा सकता है, लेकिन लॉकडाउन और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने से संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।
इस तरह बढ़ते गए थे केस
| तारीख | केस |
| 5 अप्रैल | 96563 |
| 6 अप्रैल | 115312 |
| 7 अप्रैल | 126276 |
| 8 अप्रैल | 131878 |
| 9 अप्रैल | 144945 |
| 10 अप्रैल | 152565 |
| 11 अप्रैल | 169914 |
| 12 अप्रैल | 160838 |
| 13 अप्रैल | 185297 |
| 14 अप्रैल | 199584 |
| 16 अप्रैल | 2,34,692 |
| 17 अप्रैल | 2,61,394 |
| 18 अप्रैल | 2,73,802 |
| 19 अप्रैल | 2,57,003 |
वैक्सीनेशन से मिलेगा फायदा
सोमवार को केंद्र सरकार ने 18+ को वैक्सीनेट करने का बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी घोषणा की। इसके तहत सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी से जारी होने वाले 50 प्रतिशत डोज केंद्र सरकार को मिलेंगे। केंद्र सरकार इन्हें केंद्र शासित प्रदेशों और आवश्यकतानुसार विभिन्न राज्यों को बांटेगा। इसके साथ ही 1 मई, 2021 से पहले ड्रग्स लैबोरेटरी को डोज की कीमत सार्वजनिक करनी होंगी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में 19 अप्रैल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,94,14,035 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15,19,486 सैंपल कल टेस्ट किए गए। वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ने से संक्रमण को रोकना प्रभावी होगा। देश में कुल 12,71,29,113 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
टॉप 10 संक्रमित राज(24 घंटे में)
| राज्य | कुल केस |
| महाराष्ट्र | 58,924 |
| उत्तर प्रदेश | 28,211 |
| दिल्ली | 23,686 |
| कर्नाटक | 15,785 |
| छत्तीसगढ़ | 13,834 |
| केरल | 13,644 |
| मध्यप्रदेश | 12,897 |
| राजस्थान | 11,967 |
| गुजरात | 11,403 |
| तमिलनाडु | 10,941 |
डबल म्यूटेशन वाला वैरिएंट है चिंता का विषय
कोरोना की दूसरी लहर के तेजी से फैलने की वजह डबल म्यूटेंट वाला वैरिएंट माना जा रहा है। महाराष्ट्र में 61 प्रतिशत सैम्पल की जीनोम सीक्वेंसिंग में इसकी पुष्टि हुई थी। यह डबल म्यूटेंट वायरस महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड को संक्रमित करता हुआ देश के करीब 10 राज्यों में पहुंच चुका है। इसी वजह से यहां अधिक केस आ रहे हैं। जानीमानी वैक्सीन साइंटिस्ट और वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी प्रोफेसर डॉ. गगनदीप कंग बताती हैं कि जब वायरस एक शरीर से दूसरे शरीर में एंटर होता है, तो उसका स्वरूप बदल जाता है। इसे ही वैरिएंट्स कहते हैं।
चुनाव वाले राज्यों का हाल
| राज्य | कुल केस |
| केरल | 13,644 |
| तमिलनाडु | 10,941 |
| पश्चिम बंगाल | 8,426 |
| असम | 1,367 |
| पुडुचेरी | 565 |
(सोर्स-covid19india.org)
भारत में मौत का आंकड़ा
भारत में कोरोन से अब तक 1,80,550 मौतें हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में 1,757 लोगों की मौतें हुईं। देश में अब तक 1,53,14,714 केस आ चुके हैं। इनमें से 1,31,03,220 रिकवर हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही 1,54,234 लोग रिकवर हुए। इस समय 20,24,629 एक्टिव केस हैं। सरकार के सर्वे के मुताबिक, भारत में मौत का आंकड़ा 0.08 प्रतिशत है। जबकि अमेरिका में यह 0.06 है। यानी भारत से 8 गुना अधिक। इसके पीछे भारत में युवा आबादी अधिक है, जिससे मौत का आंकड़ा अधिक नहीं बढ़ेगा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.