झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक Lockdown, कर्नाटक में Night Curfew, 4 मई तक जिम-स्पाॅ, शिक्षण संस्थानें बंद

भारत में कोरोना की तीसरी लहर को काबू में करने विभिन्न राज्यों ने कड़े फैसले किए हैं। 21 अप्रैल को रामनवमीं है। इसे देखते हुए अयोध्या के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। उधर, मुंबई के मुंबादेवी मंदिर को भी 1 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली में 26 अप्रैल तक पहले से ही लॉकडाउन लगा दिया गया है। मध्य प्रदेश में 30 अप्रैल तक कर्फ्यू के साथ ही और अधिक सख्ती कर दी गई है। यानी अब जरूरी सामान की दुकानें भी एक दिन छोड़कर खुलेंगी। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 20, 2021 2:45 AM IST / Updated: Apr 20 2021, 10:18 PM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना की तीसरी लहर को काबू में करने विभिन्न राज्यों ने कड़े फैसले किए हैं। 21 अप्रैल को रामनवमीं है। इसे देखते हुए अयोध्या के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। उधर, मुंबई के मुंबादेवी मंदिर को भी 1 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली में 26 अप्रैल तक पहले से ही लॉकडाउन लगा दिया गया है। मध्य प्रदेश में 30 अप्रैल तक कर्फ्यू के साथ ही और अधिक सख्ती कर दी गई है। यानी अब जरूरी सामान की दुकानें भी एक दिन छोड़कर खुलेंगी। पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने एक पहल की है। भाजपा अब वहां 6 करोड़ मास्क और सैनिटाइजर बांटेंगी।

संक्रमण को देखते हुए ICSE बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं को रद्द कर दिया है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं पिछले आदेश के हिसाब से 16 अप्रैल को ही होगी। परीक्षा ऑफलाइन होगी। बता दें कि भारत में कोरोना महामारी का असर व्यापक स्तर पर पड़ा है।  पिछले 24 घंटे में भारत में 2.57 लाख नए केस आए हैं। अब तक 15 करोड़ से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में 1,757 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 20 लाख से अधिक हैं। 

UPDATE जानिए संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान

-कर्नाटक में नाइट curfew

कर्नाटक सरकार ने नाईट curfew का ऐलान किया है। रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक यह प्रतिबंध रहेगा। सभी दुकानों, माल्स आदि को रात के नौ बजे बंद करना होगा। हालांकि, आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में आने वाली दुकानों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इसके अलावा सभी शिक्षण संस्थाएं, स्पाॅ, जिम आदि को भी बंद रखने का ऐलान किया गया है। नाइट कफ्र्यू 4 मई तक प्रभावी रहेगा। 

- झारखंड में 1 हफ्ते का लॉकडाउन
झारखंड में एक सप्ताह के लॉकडाउन का ऐलान। 22 से 29 अप्रैल को लगने वाले लॉकडाउन से अनिवार्य सेवाओं, खनन, खेती और निर्माण कार्यों को छूट दी है। धार्मिक स्थल भी खुले रहेंगे, लेकिन श्रद्धालुओं को वहां आने की अनुमति नहीं होगी

- मध्य प्रदेश में पहुंचे 15,000 रेमिडेसिवीर इंजेक्शन

मंगलवार को मप्र के इंदौर में 15,000 रेमिडेसिवीर इंजेक्शन की खेप पहुंच गई। बता दें कि सोमवार को जबलपुर हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कोरोना संक्रमण के उपचार और इसकी रोकथाम के लिए 19 बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसमें रेमिडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने और उसकी उपलब्धता पर भी सरकार से एक्शन लेने को कहा गया था।

मेघालय में 23 अप्रैल से पर्यटकों की एंट्री बैन
मेघालय में 23 अप्रैल से दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटको की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कोविड 19 की समीक्षा के बाद ट्वीट करके यह जानकारी दी। वहीं, शिलांग में सभी स्कूल मंगलवार से दो मई तक बंद कर दिए गए हैं। सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने का आदेश दिया गया है।

महाराष्ट्र: सिर्फ सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगी जरूरी दुकानें
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को नया आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, सभी किराना दुकानें, सब्जियों की दुकानें, फल विक्रेता, डेयरियां, बेकरी, कन्फेक्शनरी, चिकन, मटन, पोल्ट्री, मछली और अंडे की दुकानें, कृषि औजार और कृषि उपज से संबंधित दुकानें, पालतू पशुओं के भोजन की दुकानें केवल सुबह 7 बजे से 11 बजे ही खुलेंगी। जिन दुकानों पर पाबंदी है, वे  सुबह 7 बजे से रात 8 बजे के बीच होम डिलीवरी कर सकती हैं। 

महाराष्ट्र: ऑक्सीजन लाने के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस 
मुंबई डिवीजन ने रातोंरात 24 घंटे के भीतर कलंबोली माल यार्ड पर फ्लैट वैगनों से/में टैंकरों की लोडिंग/अनलोडिंग की सुविधा के लिए एक रैंप तैयार किया है। 7 खाली टैंकरों के साथ रो-रो सेवा विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र के लिए कलंबोली माल यार्ड से सोमवार 8.05 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन वसई रोड, जलगांव, नागपुर, रायपुर जंक्शन से होकर पूर्व तट रेलवे क्षेत्र में विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र जाएगी, जहां तरल मेडिकल ऑक्सीजन लोड किया जाएगा।

तेलंगाना में 30  अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू
हाईकोर्ट की फटकार के बाद तेलंगाना सरकार ने 30 अप्रैल तक रात 9 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है।

केरल: रात 9 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू
केरल सरकार ने 20 अप्रैल से रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू की घोषणा की है। इसमें सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई।

भारतीय रेलवे का अभियान
भारतीय रेलवे सामान्य रूप से अपनी यात्री ट्रेनें चला रहा है। महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रियों से अनुरोध है कि वे किसी भी तरह की घबराहट/अटकलों से बचें और स्टेशनों पर तभी आएं जब उनके पास पुष्ट या RAC टिकट हो। सभी सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करें। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि दिल्ली डिवीजन में सभी स्टेशनों पर रुकने के लिए प्लेटफ़ॉर्म टिकट की बिक्री तुरंत प्रभाव से बंद कर दी गई है, ऐसा स्टेशनों पर लोगों की भीड़ से बचने के लिए किया गया है। दिल्ली में ही सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर कश्मीरी गेट, राजीव चौक और एम जी रोड मेट्रो स्टेशन में प्रवेश को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बाहर जाने की अनुमति है।

ये भी पढ़ें-भारत में कोरोना का प्रकोप: ब्रिटेन ने भारत को रेड लिस्ट में डाला, जानिए क्या होगा अब

यूपी: रात का कर्फ्यू 30 अप्रैल तक बढ़ाया
गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने रात्रि कर्फ्यू (रात 8 से सुबह 7 बजे तक) को 30 अप्रैल तक बढ़ाया दिया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस की स्थिति पर टीम-11 के अधिकारियों साथ बैठक की। वहीं, 5 शहरों में लॉकडाउन लगाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस आदेश के खिलाफ योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी। हाईकोर्ट ने वाराणसी, कानपुर नगर, प्रयागराज, लखनऊ और गोरखपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था। हालांकि पूरे यूपी में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। यानी शनिवार और रविवार को टोटल बंद रहेगा।

अयोध्या बॉडर सील
 21 अप्रैल को राम नवमीं मनाई जाए, लेकिन इस बार कोरोना संकट के चलते इस पर असर पड़ा है। पिछले 24 घंटे में अयोध्या में 200 संक्रमित मिले हैं। यहां अब तक मरीजों की संख्या 1311 पहुंच गई है। इसे देखते हुए रामनवमीं पर अयोध्या के बॉर्डर सील रहेंगे। कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही मंदिर में एंट्री दी जाएगी।

ये भी पढ़ें-Good News: 1 May से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग लगवा सकते हैं वैक्सीन

दिल्ली: 22 अप्रैल से  AIIMS में ओपीडी बंद 
दिल्ली में 6 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। यह 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक रहेगा जारी रहेगा। इस बीच 22 अप्रैल से AIIMS में ओपीडी बंद रखने का भी फैसला किया गया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के सभी स्कूलों में समर वेकेशन की घोषणा भी कर दी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में अभी कुल 18,923 बेड हैं जिसमें 24,62 बेड खाली है। पिछले 10-12 दिन  में 3 गुना बेड बढ़े हैं। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा-अगले 4-5 दिन में 2,700 बेड और जुड़ने वाले हैं। कोरोना होते ही अस्पताल न भागें। होम आइसोलेशन में ही रहें। मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि अगर कोई भी अस्पताल ऐप पर ठीक जानकारी नहीं देगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम तिलक नगर और कालकाजी में आइसोलेशन व क्वारेंटाइन केंद्र शुरू करने जा रहा है। तिलक नगर में 57 एवं कालकाजी में 50 बिस्तर का आइसोलेशन केंद्र बनेगा।

ये भी पढ़ें-केजरीवाल की अपील बेअसर, हजारों मजदूर दिल्ली से रवाना, आनंद विहार पहुंचे हजारों मजदूर, बस पकड़ने को अफरातफरी

महाराष्ट्र:  मुंबादेवी मंदिर बंद
नवरात्रि की अष्टमी पर मुंबई के मुंबा देवी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती रही है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। कोरोना महामारी के मद्देनज़र मंदिर को 1 मई तक भक्तों के लिए बंद किया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने 1 मई तक धारा 144 लागू की है। 

छत्तीसगढ़: कई जिलों में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया
छत्तीसगढ़ सरकार ने कई जिलों में 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इनमें दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, जशपुर, कोरबा(27 तक), सूरजपुर, सरगुजा, गरियाबंद, रायगढ़(27 तक), महासमुंद, पेंड्रा, बीजापुर, दंतेवाड़ा(27 तक), नारायणपुर और कांकेर शामिल हैं।

 

 

 

 

 

भारत बायोटेक 700 मिलियन डोज वैक्सीन का सालाना उत्पादन करेगा

कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत बायोटेक ने बड़ा ऐलान किया है। भारत बायोटेक ने वैक्सीन उत्पादन की क्षमता बढ़ाने का ऐलान करते हुए इसे 700 मिलियन सालाना करने की घोषणा किया है। भारत बायोटेक की हैदराबाद व बंगलुरु संयंत्रों में क्षमता विस्तार के लिए आवश्यक फेरबदल किए जा रहे हैं। भारत बायोटेक के अनुसार 200 मिलियन डोज का उत्पादन हैदराबाद में किया जाएगा तथा 500 मिलियन डोज का निर्माण अन्य शहरों में किया जाना है। कंपनी ने बताया कि हमने वैक्सीन निर्माण के लिए आवश्यक साम्रगियों के लिए आयात निर्भरता भी खत्म कर दी है। 

Share this article
click me!