
नई दिल्ली. 8 मार्च को कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत ने एक रिकॉर्ड स्थापित किया। इस दिन 20 लाख से ज्यादा लोगों को एक दिन में वैक्सीन का डोज दिया गया। यह दुनिया में एक रिकॉर्ड है। अब तक भारत में 2.30 करोड़ लोगों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेज-2 में वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों में उत्साह बढ़ा है। मंगलवार को भाजपा के सीनियर लीडर लालकृष्ण आडवाणी एम्स पहुंचे। वहां उन्हें वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी वैक्सीन की पहली डोज़ ली।
यह भी जानें
भारत में वैक्सीनेशन के फेज-2 की शुरुआत होते ही रफ्तार तेज रही है। 16 जनवरी से 28 फरवरी तक करीब 1.43 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके बाद 1 मार्च से बुजुर्गो को वैक्सीन देने की शुरुआत हुई। इसके बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ती गई। मार्च के पहले ही हफ्ते में 50 लाख डोज दिए गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, करीब 1.89 करोड़ लोगों को पहला डोज मिल चुका है, जबकि 40.65 लाख लोगों को दूसरा डोज दिया जा चुका है। एक मार्च से सीनियर सिटीजन और 45-59 साल के तक गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भी वैक्सीन का डोज देना शुरू किया गया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.