
मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी संक्रमित हो रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 279 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। इतना ही नहीं राज्य में अब तक 5,454 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। राज्य में अब तक 70 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।
राज्य में 1078 पुलिसकर्मियों का चल रहा इलाज
राज्य में 4300 से ज्यादा पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1078 का अभी भी इलाज चल रहा है। इनमे से 120 अफसर और 958 जवान हैं। वहीं, अब तक 5 अफसरों समेत 70 लोगों की मौत हुई है।
राज्य में पुलिसकर्मियों पर 294 हमले हुए
राज्य में पुलिसकर्मियों पर अब तक 294 हमले हुए हैं। इन मामलों में अब तक 861 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इन हमलों में 86 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं।
महाराष्ट्र में अब तक हो चुकी 8822 लोगों की मौत
देश में महाराष्ट्र सबसे संक्रमित राज्य है। यहां अब तक 2.06 लाख मामले सामने आए हैं। देश के कुल मामलों में से करीब 30% मामले यहीं मिले हैं। राज्य में अब तक 8822 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना के 86 हजार एक्टिव केस हैं। वहीं, 1.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अकेले मुंबई में 84524 मामले सामने आए हैं। जबकि 4899 लोगों की मौत हुई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.