कोरोना वायरस; चीन से लौटने वाले 300 छात्रों यहां रखा जाएगा निगरानी में, भारतीय सेना ने बनाया है सेंटर

Published : Jan 31, 2020, 04:42 PM IST
कोरोना वायरस; चीन से लौटने वाले 300 छात्रों यहां रखा जाएगा निगरानी में, भारतीय सेना ने बनाया है सेंटर

सार

भारतीय सेना ने चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर वहां से वापस लाए जा रहे करीब 300 भारतीय छात्रों को रखने के लिए दिल्ली के पास मानेसर में एक पृथक केंद्र बनाया है। 

नई दिल्ली. भारतीय सेना ने चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर वहां से वापस लाए जा रहे करीब 300 भारतीय छात्रों को रखने के लिए दिल्ली के पास मानेसर में एक पृथक केंद्र बनाया है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने यह केंद्र मानेसर के पास बनाया है जहां छात्रों पर दो सप्ताह तक कुशल चिकित्सकों और सहायक कर्मियों की एक टीम द्वारा किसी संक्रमण को लेकर नजर रखी जाएगी।

भारतीय छात्रों को लाने के लिए  विमान रवाना

चीन के हुबेई प्रांत में फंसे भारतीय छात्रों को लाने के लिए एअर इंडिया की एक उड़ान शुक्रवार को वुहान रवाना हुई। उड़ान के शुक्रवार देर रात दो बजे भारत लौटने की संभावना है। एक अधिकारी ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया के तहत इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहले जांच की जाएगी और पृथक देखभाल मानेसर में होगी। उन्होंने कहा, ‘‘यदि किसी व्यक्ति के संक्रमित होने का संदेह होगा, उसे बेस अस्पताल, दिल्ली छावनी में भेजा जाएगा।’’

चीन में वायरस से अब तक हो चुकी है 213  लोगों की मौत

हुबेई प्रांत के वुहान में इस वायरस से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हैं। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के  कारण अब तक 213 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 10 हजार संक्रमण से पीड़ित मरीजों की भी पुष्टी हुई है। 

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।) 


 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
लखनऊ से हैदराबाद..खामेनेई की हत्या से कैसे बिलख उठे शिया मुस्लिम, 10 PHOTO में देखें दर्द