पिछले 24 घंटे में 3.3 लाख केस आए, 1.9 लाख ठीक हुए; लगातार तीसरे दिन 2 हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत

केंद्र और राज्यों द्वारा उठाए जा रहे तमाम कदमों के बावजूद कोरोना की दूसरी लहर दिन प्रतिदिन खतरनाक साबित होती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के  3 लाख 32 हजार 320 केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं यह किसी देश में एक दिन में मिले अब तक के सबसे ज्यादा केस हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 23, 2021 2:43 AM IST / Updated: Apr 23 2021, 10:20 AM IST

नई दिल्ली. केंद्र और राज्यों द्वारा उठाए जा रहे तमाम कदमों के बावजूद कोरोना की दूसरी लहर दिन प्रतिदिन खतरनाक साबित होती जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के  3 लाख 32 हजार 320 केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं यह किसी देश में एक दिन में मिले अब तक के सबसे ज्यादा केस हैं। इससे पहले अमेरिका 8 जनवरी को  3.07 लाख केस सामने आए थे। वहीं, भारत में लगातार दूसरा दिन है, जब कोरोना के 3 लाख से ज्यादा केस सामने आए। इससे पहले गुरुवार को 3.15 लाख लोग संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, पिछले 24 घंटे में 1,93,279  लोग ठीक हुए। 

देश में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 2256 लोगों की मौत हुई है। वहां, बुधवार को  2101 लोगों ने दम तोड़ा था। वहीं, मंगलवार को महामारी से 2,021 लोगों की जान गई थी। पूरी दुनिया के बात करें, तो हर दिन मौत के मामले में भारत सिर्फ ब्राजील से पीछे हैं, जहां रोजाना 2500-3000 लोगों की जान जा रही है। वहीं, अमेरिका में महामारी से हर दिन करीब 500 लोगों की मौत हो रही है। 

पिछले तीन दिन से हर रोज 2000 से ज्यादा लोगों की जान जा रही

तारीख कितने लोगों की जान गई
23 अप्रैल  2256
22 अप्रैल2101
21 अप्रैल 2021

 क्या है देश की स्थिति ?
देश में अब तक 1.62 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1.36 करोड़ लोग महामारी से जंग जीत चुके हैं। 24.22 लाख लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है। 1.86 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। 

इन राज्यों मिले सबसे ज्यादा केस
महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और गुजरात में सबसे अधिक केस आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 67013, केरल में 26995, कर्नाटक में 25795, तमिलनाडु में 12652, आंध्र में 10759, उत्तर प्रदेश में 34254, दिल्ली में 26169, बंगाल में 11948, छत्तीसगढ़ में 16750, राजस्थान में 14468 केस सामने आए हैं। 

सबसे संक्रमित राज्यों का हाल

महाराष्ट्र: देश में सबसे संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां पिछले 24 घंटे में 67013 केस सामने आए हैं। वहीं, 62298 लोग ठीक हुए। जबकि राज्य में 568 लोगों की जान गई। अब तक महाराष्ट्र में 40.94 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 33.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6.9 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक 62479 लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। 

केरल: केरल देश में दूसरा सबसे संक्रमित राज्य है। यहां पिछले 24 घंटे में 26995 केस सामने आए। वहीं, 6370 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 13.22 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां 1.56 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं, 11.640 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 5029 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। 

कर्नाटक: राज्य में गुरुवार को 25795 केस सामने आए। यहां अब तक 12.47 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। 1.96 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि 13885 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 123 लोगों ने अपनी जान महामारी से गंवाई है। 

तमिलनाडु: यहां पिछले 24 घंटे में 12652 केस सामने आए हैं। वहीं, 7526 लोग ठीक हुए। जबकि राज्य में 59 लोगों की जान गई। अब तक तमिलनाडु में 10.37 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 9.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 89428 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक 13317 लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। 

आंध्र: देश में सबसे संक्रमित राज्यों की लिस्ट में आंध्र 5वें नंबर पर है। यहां पिछले 24 घंटे में 10759 केस सामने आए। वहीं, 3992 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 9.97 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां 66 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं, 9.22 लाख लोगो ठीक हो चुके हैं। अब तक 7541 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। 

दिल्ली : दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 26159 केस सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान 19609 लोग ठीक हुए। अभी राजधानी में 91618 एक्टिव केस हैं। अब तक 9.56 लाख लोग यहां संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 8.51 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक महामारी से 13193 लोगों की मौत हुई है।

उत्तरप्रदेश: यहां पिछले 24 घंटे में 34254 केस सामने आए। वहीं, 16514 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 9.76 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां 2.59 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं, 7.06 लाख लोगो ठीक हो चुके हैं। अब तक 10541 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। 

Share this article
click me!