Corona Update : कोरोना पॉजिटिव पाए गए केरल के सीएम विजयन, सचिन रिकवर होकर अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

Published : Apr 08, 2021, 12:02 PM ISTUpdated : Apr 08, 2021, 06:34 PM IST
Corona Update : कोरोना पॉजिटिव पाए गए केरल के सीएम विजयन, सचिन रिकवर होकर अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

सार

भारत में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती है। देश में पिछले 24 घंटे में 1,26,789 लाख केस सामने आए। इससे पहले बुधवार को भी 1.15 लाख केस सामने आए थे। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि कुल नए मिले केसों में से करीब 50% अकेले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती है। देश में पिछले 24 घंटे में 1,26,789 लाख केस सामने आए। इससे पहले बुधवार को भी 1.15 लाख केस सामने आए थे। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि कुल नए मिले केसों में से करीब 50% अकेले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। 

अपडेट्स

- केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस से रिकवर हो गए हैं। वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। सचिन ने कहा कि वे कुछ दिन होम क्वारंटीन रहेंगे। 

भारत में क्या है कोरोना की स्थिति
भारत में पिछले 24 घंटे में 1,26,789  नए केस सामने आए हैं। वहीं,  59,258 लोग ठीक हुए हैं। जबकि 685 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। देश में अब तक 1,29,28,574 केस आ चुके हैं। वहीं, 1,18,51,393 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी भी 9,10,319 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि 1,66,862 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 9,01,98,673 लोगों की वैक्सीन दी जा चुकी है। 

 पिछले 24 घंटे में इन 6 राज्यों में निकले सबसे ज्यादा केस

राज्य कितने केस सामने आए
महाराष्ट्र  59,907
छत्तीसगढ़10310
कर्नाटक6976 
उत्तर प्रदेश6023
दिल्ली5506
तमिलनाडु  3986

इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस? 

राज्य  एक्टिव केस
महाराष्ट्र 5.01 लाख केस
छत्तीसगढ़  58883
कर्नाटक49254
केरल 31489
उत्तरप्रदेश    31987


सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों का हाल

महाराष्ट्र:
राज्य में पिछले 24 घंटे में 59907 नए केस सामने आए। हालांकि, इस दौरान 30296 मरीज ठीक हुए। जबकि 322 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में अब तक 31.73 लाख केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 26.13 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 56652 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। जबकि 5.01 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। 

दिल्ली: 
दिल्ली में मंगलवार को 5506 नए केस सामने आए हैं। राज्य में अब तक 6.90 लोगों को कोरोना हो चुका है। जबकि 6.59 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में 19455 एक्टिव केस हैं। अब तक कोरोना से 11133 लोग जान गंवा चुके हैं। 

उत्तर प्रदेश: 
राज्य में मंगलवार को 6002 केस सामने आए। राज्य में अब तक 6.45 लाख केस सामने आ चुके हैं। जबकि 6.04 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 31987 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 8964 लोगों की मौत हुई है। 

कर्नाटक:
राज्य में पिछले 24 घंटे में 6976 केस सामने आए। राज्य में अब तक 10.33 लाख केस मिल चुके हैं। वहीं, 9.71 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 49254  हैं। 12731 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मध्यप्रदेश:
मप्र में मंगलवार को 4043 नए मरीज मिले। 2126 लोग ठीक हुए, जबकि 13 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.18 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.87 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,086 की मौत हुई है। फिलहाल 26059 लोगों का इलाज चल रहा है।

अब तक 9 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी गईं
देश में बुधवार तक 9,01,98,673 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें 89,68,151 हेल्थ वर्कर्स को टीके की पहली खुराक दी गई है और 54,18,084 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा 97,67,538 कोरोना वॉरियर्स को पहली खुराक और 44,11,609 वॉरियर्स को दूसरी खुराक दी गई है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3,63,32,851 लाभार्थियों को पहली खुराक और 11,39,291 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। 45 से 60 साल उम्र के 2,36,94,487 लाभार्थियों को पहली खुराक और 4,66,622 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है।

PREV

Recommended Stories

इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन में एक पिता की हिम्मत: रात भर गाड़ी चलाकर बेटे को पहुंचाया 800 km दूर स्कूल
SIR विवाद के बीच PM मोदी की पश्चिम बंगाल में रैली 20 दिसंबर काे-क्या है इसके सियासी मायने?