भारत में पहले 82 दिन में जितने मामले आए, उससे ज्यादा 5 दिन में मिले; लेकिन दो राहत की खबरें भी आईं सामने

Published : May 15, 2020, 11:27 AM IST
भारत में पहले 82 दिन में जितने मामले आए, उससे ज्यादा 5 दिन में मिले; लेकिन दो राहत की खबरें भी आईं सामने

सार

भारत में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के मामले 82 हजार के पार पहुंच गए। महामारी ने 2649 लोगों की जान ले ली है। भारत में पिछले 24 घंटे में 3940 मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के केसों के मौजूदा आंकड़े देखें तो भारत केसों के मामले में आज चीन को पीछे छोड़ देगा। चीन में कोरोना संक्रमण के अब तक 82933 मामले सामने आए हैं। 

नई दिल्ली. भारत में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के मामले 82 हजार के पार पहुंच गए। महामारी ने 2649 लोगों की जान ले ली है। भारत में पिछले 24 घंटे में 3940 मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के केसों के मौजूदा आंकड़े देखें तो भारत केसों के मामले में आज चीन को पीछे छोड़ देगा। चीन में कोरोना संक्रमण के अब तक 82933 मामले सामने आए हैं। 

भारत में पिछले पिछले 5 दिन में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यानी भारत में जितना कोरोना लगभग तीन महीने में फैला, उससे अधिक मामले 5 दिन में सामने आए हैं। 

30 जनवरी को पहला मामला सामने आया था
भारत में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। इसके बाद 82 दिन में 20 हजार केस पहुंचे थे। लेकिन पिछले 11 दिन में संक्रमण के 40 हजार केस मिल चुके हैं।
 

केस दिन 
1-20 हजार82 दिन लगे
20-40 हजार12 दिन लगे
40 से 60 हजार6 दिन लगे
60-80 हजार5 दिन लगे

 

 चीन को पीछे छोड़ देगा भारत
भारत में इतनी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, कि आज केसों के मामले में चीन से आगे निकल जाएगा। चीन में पहला केस नवंबर में मिला था। लेकिन यह दिसंबर के बाद तेजी से फैला। चीन में अब तक कोरोना के 82933 मामले सामने आए हैं। यहां 4633 लोगों की मौत हुई है। चीन में कोरोना से प्रभावित सिर्फ हुबेई प्रांत था। लेकिन भारत में 5 राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। 

भारत में महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में स्थिति चिंताजनक
भारत में कोरोना का संकट सबसे ज्यादा महाराष्ट्र पर है। यहां पिछले 24 घंटे में 1600 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अब तक यहां 27524 मामले सामने आए हैं। इनमें से 6059 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से 1019 लोगों की मौत हो चुकी है। 

देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में स्थिति सबसे खराब है। मुंबई में 16738 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 621 लोगों की मौत हो चुकी है।

तमिलनाडु : तमिलनाडु भारत का दूसरा सबसे संक्रमित राज्य है। यहां 9674 केस सामने आ चुके हैं। 2240 मरीज ठीक हो चुके हैं। तमिलनाडु में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 7368 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां पिछले कुछ दिनों से हर रोज 500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 

गुजरात: देश में गुजरात संक्रमण के मामले में तीसरे नंबर पर है। यहां अब तक 9592 केस सामने आए हैं। अब तक 586 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मामले बढ़े, लेकिन राहत की भी बात
भारत में बढ़ते मामलों के बीच अच्छे संकेत भी मिले हैं। भारत में अब कोरोना का डबलिंग रेट बढ़कर 14 दिन हो चुका है। इसके अलावा 14 ऐसे राज्य हैं, जहां गुरुवार को एक भी मामला सामने नहीं आया है। 

रिकवरी रेट भी बढ़ा
भारत में अब तक 27977 मरीज ठीक हो चुके हैं। यानी भारत में अब रिकवरी रेट बढ़कर 33.6% है। यानी एक तिहाई मरीज ठीक हो चुके हैं।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Pax Silica क्या है? भारत-US के साथ आने से बदल जाएगी तस्वीर, आसान भाषा में समझें कहानी
Galgotias University Robot Video : क्या Neha Singh की गई नौकरी, यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?