देश में कोरोना: 82 हजार केस; 2649 की मौत; एक पॉजिटिव मिलने के बाद दिल्ली में सेना भवन का एक हिस्सा सील

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक संक्रमण के 81997 केस सामने आ चुके हैं। महामारी ने 2649 लोगों की जान ले ली है। भारत में पिछले 24 घंटे में 3940 मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले 1600 मामले महाराष्ट्र में आए हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 15, 2020 2:11 AM IST / Updated: May 15 2020, 03:20 PM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक संक्रमण के 81997 केस सामने आ चुके हैं। महामारी ने 2649 लोगों की जान ले ली है। भारत में पिछले 24 घंटे में 3940 मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले 1600 मामले महाराष्ट्र में आए हैं। हालांकि, भारत में अब तक 27969 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 51374 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है।  ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। 

दिल्ली में सेना भवन का एक हिस्सा सील
दिल्ली में आर्मी हेडक्वार्टर सेना भवन में एक केस मिलने के बाद एक पूरे फ्लोर को सील कर दिया गया। आर्मी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि यहां एक पॉजिटिव केस मिला है, जबकि एक संदिग्ध है। इसके बाद पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज किया गया है। जबकि एक हिस्से को सील कर दिया गया।

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल-

महाराष्ट्र- राज्य में बुधवार को 1602 मरीज सामने आए, जबकि 44 की मौत हुई। अब तक राज्य में 1019 लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं, 6059 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अकेले मुंबई में कोरोना के 16 हजार 738 केस हैं। यहां बुधवार को 991 मामले सामने आए। राजधानी में अब तक 621 मरीजों की मौत हुई है। गुरुवार को 25 लोगों ने दम तोड़ा।

दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को 472 पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, 187 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट गए। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 8470 हो गई है। जबकि अब तक 3045 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 115 कोरोना के शिकार मरीजों की मौत भी हो चुकी है। 

मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 4426 हो गई है। प्रदेश में गुरुवार को 253 मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा 131 इंदौर, जबकि 42 भोपाल के हैं। राजधानी में मरीजों का आंकड़ा 900 हो गया। यहां अब तक 237 लोगों की मौत हो चुका है। जबकि अब तक 2018 लोग ठीक हो चुके हैं। 

राजस्थान- राज्य में बुधवार को 206 केस सामने आए। इसमें जयपुर में 20, जोधपुर में 36, उदयपुर में 59 संक्रमित मिले। राज्य में कोरोना से अब तक 125 की मौत हो चुकी है। साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 4534 हो गई है। 

उत्तरप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 3902 हो गई है। राज्य में गुरुवार को 144 केस सामने आए। यहां अब तक 86 लोगों की मौत हुई है। जबकि 2072 लोग ठीक हो चुके हैं। 

राज्यवार आकंड़े देखिए-

राज्य

पॉजिटिव केस

एक्टिव केसठीक हो चुकेमौत
महाराष्ट्र275242044660591019
दिल्ली 847053103045115
मध्यप्रदेश442620182171237
तमिलनाडु96747368224066
राजस्थान453417712638125
गुजरात959252533753586
उत्तर प्रदेश39021742207288
तेलंगाना141442895234
आंध्र प्रदेश2205965119248
केरल5616449304
कर्नाटक98749146035
जम्मू-कश्मीर98348748511
पश्चिम बंगाल23771394768215
हरियाणा81836843911
पंजाब1935168022332
बिहार99959240007
ओडिशा62446315803
उत्तराखंड78275001
हिमाचल प्रदेश74333503
छत्तीसगढ़191151373
असम87444003
झारखंड2031138703
चंडीगढ़1911513703
लद्दाख432122-
अंडमान निकोबार 33-33-
मेघालय13011101
गोवा07-07-
पुड्डुचेरी130409-
मणिपुर02-02-
त्रिपुरा15415202-
अरूणाचल प्रदेश01-01-
मिजोरम01-01-
दादरा-नगर हवेली01-01-
TOTAL8199751374279692649

कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें 

क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें 

रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस 

कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही 

कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच 

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम 

Share this article
click me!