corona Virus : डराने वाले हैं ये आंकड़े, देश में कोरोना ने छीनीं सबसे ज्यादा जिंदगियां

Published : Aug 19, 2020, 07:46 AM IST
corona Virus : डराने वाले हैं ये आंकड़े, देश में कोरोना ने छीनीं सबसे ज्यादा जिंदगियां

सार

 भारत में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अब तक डेथ रेट के मामले में पीछे चल भारत के लिए एक बुरी खबर है। देश में मंगलवार को कोरोना से 1099 लोगों की मौत हुई, यह एक दिन में सबसे ज्यादा है। वहीं, यहां तीसरी बार कोरोना से मौत का आंकड़ा 1000 के पार कर गया।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। अब तक डेथ रेट के मामले में पीछे चल भारत के लिए एक बुरी खबर है। देश में मंगलवार को कोरोना से 1099 लोगों की मौत हुई, यह एक दिन में सबसे ज्यादा है। वहीं, यहां तीसरी बार कोरोना से मौत का आंकड़ा 1000 के पार कर गया। इससे पहले देश में 13 अगस्त को 1008 लोगों की मौत हुई थी। 

देश में अब तक कोरोना के 27.66 लाख मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 65 से अधिक मामले सिर्फ मंगलवार को सामने आए। इससे पहले सोमवार को 53 230 मामले सामने आए थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को 7.3 लाख टेस्ट हुए थे, यही वजह थी कि मामले कम सामने आए थे। 

अब तक 53 हजार लोग गंवा चुके जान
कोरोना से देश में अब तक 53015 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 1099 की मौत सिर्फ 24 घंटे में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 20687 लोगों की जान गई है। वहीं, तमिलनाडु में 6007, आंध्र में 2820, कर्नाटक में 4201, उत्तर प्रदेश में 2585 और दिल्ली में 4226 लोगों की मौत हुई है। 

20 लाख से ज्यादा मरीज ठीक
भारत में कोरोना से अब तक 20.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। यह राहत की बात है। वहीं, 6.76 लोगों का इलाज चल रहा है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। 

संक्रमित राज्यों का हाल

राज्य कुल केस एक्टिवमौतें
महाराष्ट्र61547715660820687
तमिलनाडु34965453860    6007
आंध्र306261  851302820
कर्नाटक240948797824201
उत्तर प्रदेश162438502422585

           

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला