कोरोना: 4.5 लाख केस, 7 दिन में 1 लाख मामले सामने आए, तृणमूल विधायक तमोनाश घोष की मौत

भारत में कोरोना वायरस के अब तक 4.5 लाख केस सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 15,968 केस सामने आए हैं। वहीं, पिछले 7 दिन में 1 लाख केस मिले हैं। भारत में अब तक कोरोना से 14483 लोगों की मौत हो चुकी है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 24, 2020 2:02 AM IST / Updated: Jun 24 2020, 10:45 AM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के अब तक 4.5 लाख केस सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 15,968 केस सामने आए हैं। वहीं, पिछले 7 दिन में 1 लाख केस मिले हैं। भारत में अब तक कोरोना से 14483 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में महामारी से अब तक 2.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1.83 लाख लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। वहीं, बंगाल में तृणमूल विधायक तमोनाश घोष की मौत हो गई। वे मई में संक्रमित मिले थे।

हर दिन हो रहीं 2 लाख जांच
भारत ने कोरोना को हराने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। भारत अब हर रोज 2 लाख कोरोना टेस्टिंग तक पहुंच गया है। यानी एक दिन में अब 2 लाख से ज्यादा लोगों के कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के पास अब देशभर में 100 लैब हो गईं हैं, जहां कोरोना की जांच हो रही है। 

इन 1 हजार लैब में 730 सरकारी और 270 प्राइवेट लैब हैं। वहीं, भारत में सोमवार तक 71 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। 

सरकार का फोकस   '3T' पर 
आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल डॉ बलराम भार्गव ने बताया कि कोरोना के खिलाफ जंग में यह अहम कदम है। हमारा फोकस '3T' पर है। यानी टेस्टिंग, ट्रेकिंग और ट्रीटिंग। हम जांचे बढ़ाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई तेज कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया, हमारा उद्देश्य देश में जिला स्तर पर कोरोना के लिए लैब बनाना है। 

Lockdown in 4 cities of Tamil Nadu from 19 to 30 June kpn


भारत में हर 10 लाख पर हो रहा 5173 लोगों का टेस्ट
भारत में हर 10 लाख लोगों पर 5173 लोगों का टेस्ट हो रहा है। इस मामले में ब्रिटेन सबसे आगे हैं। ब्रिटेन में 10 लाख लोगों पर 1.22 लाख लोगों का टेस्ट हो रहा है। वहीं, रूस इस मामले में दूसरे नंबर है। यहां 10 लाख लोगों पर 1.20 लाख का टेस्ट हो रहा है।

भारत में कोरोना की स्थिति
भारत में कोरोना के अब तक 4.56 लाख केस सामने आए हैं। 14483 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अभी 1.83 लाख एक्टिव केस हैं। वहीं, 2.58 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

Share this article
click me!