खतरनाक रफ्तार से फैल रहा कोरोना: अकेले जुलाई में 11 लाख केस मिले, इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा बढ़े

भारत में कोरोना वायरस काफी तेज रफ्तार से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में 57 हजार नए मामले आए हैं। यह अब तक एक दिन में मिले सबसे ज्यादा केस हैं। वहीं, अगर केवल जुलाई महीने की बात करें तो इस महीने संक्रमण के 11.1 लाख केस मिले हैं। इस महीने में 19122  लोगों की जान गई है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 1, 2020 2:55 AM IST / Updated: Aug 01 2020, 08:59 AM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस काफी तेज रफ्तार से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में 57 हजार नए मामले आए हैं। यह अब तक एक दिन में मिले सबसे ज्यादा केस हैं। वहीं, अगर केवल जुलाई महीने की बात करें तो इस महीने संक्रमण के 11.1 लाख केस मिले हैं। इस महीने में 19122  लोगों की जान गई है। 

जून की तुलना में दो गुने से ज्यादा बढ़े केस
देश में जून की तुलना में कोरोना के केस जुलाई में ज्यादा तेजी से बढ़े हैं।  जून से तुलना की जाए तो जुलाई में 2.8 गुना केस बढ़ गए हैं। जून में कोरोना के 4 लाख केस मिले थे। वहीं, इस बार 11.1 लाख केस मिले हैं। जबकि मौत का आंकड़ा देखें तो जून की तुलना में जुलाई में 1.6 गुना ज्यादा रहा। जून में कोरोना से 11988 लोगों की मौत हुई है। 

जुलाई में इन 5 राज्यों में निकले सबसे ज्यादा केस
जुलाई में अकेले महाराष्ट्र में 2,41,820 केस मिले। इसके अलावा तमिलाडु में 151810,  दिल्ली में 133073, आंध्र में 125681 , कर्नाटक में 1 लाख 8 हजार केस बढ़े। 

हर रोज मिल रहे 50 हजार से ज्यादा केस
भारत में हर रोज 50 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। हर दो दिन में 1 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। जबकि भारत में पहले 1 लाख केस निकलने में 110 दिन लगे थे। लेकिन अब यह तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 4 दिन से हर रोज 750 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। शुक्रवार को 766 लोगों की जान गई। 

Latest Videos

अब तक 10.95 लाख लोग ठीक
देश में अब तक कोरोना के 16.97 लाख मामले सामने आए हैं। वहीं, 10.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। करीब 5.64 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि अब तक 36551 दम तोड़ चुके हैं। 

मौत के मामले में 5वें नंबर पर भारत

देश  कुल मौतें
अमेरिका1,56,747
ब्राजील 92,568
ब्रिटेन46,119
मैक्सिको46,688
भारत 36551

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts