कोरोना : भारत में लगातार दूसरे दिन US से ज्यादा केस आए, कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया भी संक्रमित

Published : Aug 04, 2020, 08:42 AM ISTUpdated : Aug 04, 2020, 08:44 AM IST
कोरोना : भारत में लगातार दूसरे दिन US से ज्यादा केस आए, कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया भी संक्रमित

सार

भारत में कोरोना वायरस के मामले अब काफी तेजी से बढ़ रह हैं। हर रोज निकलने वाले मामले में भारत ने अब अमेरिका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है। देश में पिछले दो दिन से अमेरिका से भी ज्यादा केस सामने आए हैं।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले अब काफी तेजी से बढ़ रह हैं। हर रोज निकलने वाले मामले में भारत ने अब अमेरिका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है। देश में पिछले दो दिन से अमेरिका से भी ज्यादा केस सामने आए हैं। भारत में 3 अगस्त को 52 हजार और आज 50 हजार केस मिले हैं। वहीं, अमेरिका में 46 हजार और ब्राजील में 18 हजार केस मिले हैं। 

भारत में रविवार को 53 हजार मामले सामने आए। ये अब तक के सबसे ज्यादा केस थे। वहीं, अमेरिका में 47 हजार मामले सामने आए थे। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा था। 

अब तक 12.30 लाख लोग ठीक
भारत के लिए राहत की खबर है कि यहां रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। अब तक 12.3 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5.85 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। देश में अब तक 18.5 लाख केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 38971 लोगों की मौत हो चुकी है।  

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी संक्रमित
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी संक्रमित पाए गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। येदियुरप्पा के दफ्तर में 6 कर्मचारी और उनकी बेटी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

ये नेता हुए संक्रमित


- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संक्रमित पाए गए हैं, उनका मेदांता में इलाज चल रहा है। 
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटव आई है। वे भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। 
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनकी बेटी संक्रमित।
- उप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह कोरोना पॉजिटिव।
- योगी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का कोरोना से निधन।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!