गुजरात के डिप्टी सीएम नीतिन पटेल पाॅजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती

भारत में कोरोना की दूसरी लहर दिन प्रति दिन खतरनाक साबित होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 3.44 लाख केस सामने आए। इतना ही नहीं इस दौरान 2620 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, इस दौरान 2.20 लाख लोग ठीक भी हुए।

Asianet News Hindi | Published : Apr 24, 2021 2:12 AM IST / Updated: Apr 24 2021, 05:49 PM IST

नई दिल्ली. भारत में कोरोना की दूसरी लहर दिन प्रति दिन खतरनाक साबित होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 3.44 लाख केस सामने आए। इतना ही नहीं इस दौरान 2620 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, इस दौरान 2.20 लाख लोग ठीक भी हुए। 

देश में अब तक 1.66 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इनमें से 1.38 करोड़ लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी 25 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि 1.89 लोगों की मौत महामारी के चलते हुई है।

Latest Videos

लगातार तीसरे दिन देश में 3 लाख से ज्यादा केस मिले

तारीख केस
24 अप्रैल3.44 लाख
23 अप्रैल3.33 लाख
22 अप्रैल3.15 लाख


पिछले चार दिन से हर रोज 2000 से ज्यादा लोगों की जान जा रही

तारीखकितने लोगों की जान गई
24 अप्रैल2620 
23 अप्रैल2256
22 अप्रैल2101
21 अप्रैल 2021


इन राज्यों मिले सबसे ज्यादा केस
महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और गुजरात में सबसे अधिक केस आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 66836, केरल में 28447, कर्नाटक में 26962, तमिलनाडु में 13776, आंध्र में 11766, उत्तर प्रदेश में 36605, दिल्ली में 24331, बंगाल में 12876, छत्तीसगढ़ में 17397, राजस्थान में 15398 केस सामने आए हैं। 

सबसे संक्रमित राज्यों का हाल

महाराष्ट्र: देश में सबसे संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां पिछले 24 घंटे में 66836 केस सामने आए हैं। वहीं, 74045 लोग ठीक हुए। जबकि राज्य में 773 लोगों की जान गई। अब तक महाराष्ट्र में 41.64 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 34.04 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6.91 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक 63252 लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। 

केरल: केरल देश में दूसरा सबसे संक्रमित राज्य है। यहां पिछले 24 घंटे में 28447 केस सामने आए। वहीं, 5663 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 13.50 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां 1.78 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं, 11.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 5056 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। 

कर्नाटक: राज्य में गुरुवार को 26962 केस सामने आए। यहां अब तक 12.74 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। 2.14 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि 14075 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 190 लोगों ने अपनी जान महामारी से गंवाई है। 

तमिलनाडु: यहां पिछले 24 घंटे में 13776 केस सामने आए हैं। वहीं, 8028 लोग ठीक हुए। जबकि राज्य में 78 लोगों की जान गई। अब तक तमिलनाडु में 10.51 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 95078 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक 13395 लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। 

उत्तरप्रदेश: देश में सबसे संक्रमित राज्यों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश 5वें नंबर पर पहुंच गया है। यहां पिछले 24 घंटे में 36605 केस सामने आए। वहीं, 22566 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 10.13 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां 2.73 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं, 7.28 लाख लोगो ठीक हो चुके हैं। अब तक 10737 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। 

आंध्र: यहां पिछले 24 घंटे में 11766 केस सामने आए। वहीं, 4441 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 10.09 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां 74 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं, 9.27 लाख लोगो ठीक हो चुके हैं। अब तक 7579 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। 

दिल्ली : दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 24331 केस सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान 24331 लोग ठीक हुए। अभी राजधानी में 92029 एक्टिव केस हैं। अब तक 9.80 लाख लोग यहां संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 8.75लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक महामारी से 13541 लोगों की मौत हुई है।

Share this article
click me!

Latest Videos

Baba Siddqui की मौत की खबर सुन बॉलीवुड शॉक्ड, कौन-कौन पहुंचा अस्पताल
चुनाव में हार-गर्लफ्रेंड की हत्या, जानें कैसे गैंगस्टर बना Lawrence Bishnoi ? । Baba Siddique Death
Baba Siddique Death : Salman Khan से करीबी तो नहीं सिद्दीकी की मौत की वजह? | Lawrence Bishnoi
थोड़ा तो शर्म कर लेते! 5 लाख सैलरी पाने वाले बेटों ने 90 वर्षीय मां को अकेला छोड़ा
Baba Siddique Murder के बाद किसने दिया Lawrence Bishnoi को ओपन चैलेंज ?