कोरोना : देश में 5 लाख के पार हुए केस, इनमें 30% सिर्फ महाराष्ट्र में; अब तक 15685 ने गंवाई जान

Published : Jun 27, 2020, 09:37 AM ISTUpdated : Jun 27, 2020, 10:36 AM IST
कोरोना : देश में 5 लाख के पार हुए केस, इनमें 30% सिर्फ महाराष्ट्र में; अब तक  15685 ने गंवाई जान

सार

भारत में कोरोना वायरस के मामले 5 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 18552 केस सामने आए हैं। यह एक दिन में अब तक सबसे अधिक मामले हैं। शुक्रवार को 17 हजार 296 नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में 384 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले 5 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 18552 केस सामने आए हैं। यह एक दिन में अब तक सबसे अधिक मामले हैं। शुक्रवार को 17 हजार 296 नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में 384 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत में अब तक 508953 केस सामने आ चुके हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक 2.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अभी भी 1.97 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। देश में अब तक 15685 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 
 
अब तक 79,96,707 लोगों के हुए टेस्ट
भारत में अब तक 79,96,707 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। देश में हर रोज 2 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2,20,479 टेस्ट हुए हैं। इनमें 18552 लोग पॉजिटिव आए हैं। 

भारत में ये राज्य सबसे संक्रमित
भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां अब तक 1.52 लाख केस सामने आए हैं। यहां अब तक 7106 लोगों की मौत हुई है। 

राज्यकेसमौतकितने मरीज ठीक हुए
महाराष्ट्र152765  710679815
दिल्ली77240249247091
तमिलनाडु7462295741357
गुजरात30158177222038
उत्तर प्रदेश2094363013583

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम