
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले 5 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 18552 केस सामने आए हैं। यह एक दिन में अब तक सबसे अधिक मामले हैं। शुक्रवार को 17 हजार 296 नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में 384 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत में अब तक 508953 केस सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक 2.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अभी भी 1.97 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। देश में अब तक 15685 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
अब तक 79,96,707 लोगों के हुए टेस्ट
भारत में अब तक 79,96,707 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। देश में हर रोज 2 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2,20,479 टेस्ट हुए हैं। इनमें 18552 लोग पॉजिटिव आए हैं।
भारत में ये राज्य सबसे संक्रमित
भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां अब तक 1.52 लाख केस सामने आए हैं। यहां अब तक 7106 लोगों की मौत हुई है।
| राज्य | केस | मौत | कितने मरीज ठीक हुए |
| महाराष्ट्र | 152765 | 7106 | 79815 |
| दिल्ली | 77240 | 2492 | 47091 |
| तमिलनाडु | 74622 | 957 | 41357 |
| गुजरात | 30158 | 1772 | 22038 |
| उत्तर प्रदेश | 20943 | 630 | 13583 |
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.