
नई दिल्ली. दक्षिण दिल्ली के मैदान गढ़ी स्थित कोरोना सेंटर में एक 14 साल की कोरोना पॉजिटिव लड़की के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोविड सेंटर में भर्ती 2 लड़कों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। दोनों लड़के भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यहां भर्ती कराए गए थे।
इस मामले में पीड़िता ने कोविड सेंटर में भर्ती दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया, जबकि दूसरे ने उसका सहयोग किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कोरोना निगेटिव आने के बाद ही दोनों गिरफ्तार हो सकते हैं।
सुनसान जगह ले जाकर दिया वारदात को अंजाम
दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी में एक कोविड सेंटर बनाया गया है। यहां कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एक लड़की को भर्ती कराया गया था। यहीं दो 18-19 साल के लड़के भी भर्ती थे। आरोप है कि 14 जुलाई को दोनों लड़के नाबालिग को एक सुनसान जगह पर ले गए। यहां एक युवक ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया। वहीं, दूसरे ने उसका साथ दिया। बाद में दोनों ने उसे धमकाया भी।
दिल्ली में कोरोना के 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए
यह मामला ऐसे वक्त में सामने आया, जब दिल्ली में कोरोना के 1.27 लाख मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 1.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 14 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में 3745 लोगों की मौत हुई है।
"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.