कोरोना: कर्नाटक में आज से 2 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू, दिल्ली में ट्रेस किए जाएंगे ब्रिटेन से आए 7000 लोग

Published : Dec 23, 2020, 02:22 PM IST
कोरोना: कर्नाटक में आज से 2 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू, दिल्ली में ट्रेस किए जाएंगे ब्रिटेन से आए 7000 लोग

सार

ब्रिटेन में मिले कोरोना के खतरनाक नए स्ट्रेन के चलते केंद्र और राज्य सरकारें एक्शन में आ गई हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए बेंगलुरु में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है। कर्फ्यू आज से 2 जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। 2 जनवरी को सुबह 6 बजे से नाइट कर्फ्यू खत्म हो जाएगा। 

बेंगलुरु. ब्रिटेन में मिले कोरोना के खतरनाक नए स्ट्रेन के चलते केंद्र और राज्य सरकारें एक्शन में आ गई हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए बेंगलुरु में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है। कर्फ्यू आज से 2 जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। 2 जनवरी को सुबह 6 बजे से नाइट कर्फ्यू खत्म हो जाएगा। 

इसके अलावा सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को राज्य में आने के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। बताया जा रहा है कि क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए राज्य की येदियुरप्पा सरकार ने यह कदम उठाया है। 

दिल्ली : ट्रेस किए जाएंगे 7000 यात्री
उधर, ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए देशभर में एहतिहात बरती जा रही है। अब दिल्ली सरकार ने पिछले 2 हफ्तों में ब्रिटेन से लौटे लोगों के घर घर जाकर उनकी जांच करने का फैसला किया है। दिल्ली में 9 दिसंबर से ब्रिटेन से लगभग 7000 लोग दिल्ली पहुंचे हैं। 

20 यात्री पाए गए पॉजिटिव
ब्रिटेन में कोरोना के नए म्यूटेशन को देखते हुए भारत, रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब समेत दुनिया के तमाम देशों ने फ्लाइटों को बंद कर दिया है। भारत सरकार ने भी अस्थाई तौर पर 31 दिसंबर तक सभी फ्लाइटों को बंद कर दिया है। इससे पहले भारत में ब्रिटेन से आए लोगों में 20 कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। इन लोगों में नए स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?