हम चीन से दो युद्ध लड़ रहे, एक सीमा पर और दूसरा चीनी वायरस से और हम दोनों जीतेंगे: केजरीवाल

Published : Jun 22, 2020, 01:17 PM ISTUpdated : Jun 29, 2020, 07:34 PM IST
हम चीन से दो युद्ध लड़ रहे, एक सीमा पर और दूसरा चीनी वायरस से और हम दोनों जीतेंगे: केजरीवाल

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम चीन के खिलाफ दो युद्द लड़ रहे हैं। पहला भारत चीन बॉर्डर पर और दूसरा चीन से आए वायरस के खिलाफ। हमारे 20 जवान पीछे नहीं हटे। हम भी पीछे नहीं हटेंगे और दोनों युद्ध जीतेंगे।

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम चीन के खिलाफ दो युद्द लड़ रहे हैं। पहला भारत चीन बॉर्डर पर और दूसरा चीन से आए वायरस के खिलाफ। हमारे 20 जवान पीछे नहीं हटे। हम भी पीछे नहीं हटेंगे और दोनों युद्ध जीतेंगे।

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में अब तीन गुनी टेस्टिंग हो रही है। पहले हर रोज 5000 टेस्ट हो रहे थे। लेकिन अब हर रोज करीब 18000 टेस्ट हो रहे हैं। अब दिल्ली के लोगों को टेस्टिंग को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। 
 


केंद्र से मिल रही काफी मदद
केजरीवाल ने कहा, हमें केंद्र सरकार से काफी सहयोग मिल रहा है, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिल ​कर कोरोना पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। आज दिल्ली में जहां  6,200 बेड भरे हुए हैं वहीं 7,000 बेड खाली हैं। बीच में कुछ दिक्कत हुई थी, लेकिन हमने युद्ध स्तर पर अस्पतालों से बात कर बेड का इंतजाम किया है।

मरीज को मिलेगा पल्स मीटर
मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली सरकार अब हर मरीज को पल्स मीटर देने जा रही है। इससे मरीज खुद अपना ऑक्सीजन लेवल जांच सकेंगे। अगर उन्हें लगता है कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है तो वो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है, उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। 

भारत में कोरोना की स्थिति
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,821 मामले सामने आए हैं। खास बात ये हैं कि इन मामलों के 71% सिर्फ महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और गुजरात में सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना के 4.25 लाख केस सामने आए हैं। देश में कोरोना से अब तक 13704 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में महामारी से 445 लोगों ने दम तोड़ा है। 

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 3870 केस सामने आए
पिछले 24 घंटे की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 24 घंटे 3870 मामले सामने आए हैं। वहीं, दिल्ली में 3000, तमिलनाडु में 2532, उत्तर प्रदेश में 596, गुजरात में 580 मामले सामने आए हैं। इन 5 राज्यों में 10578 मामले सामने आए हैं। यह कुल मामलों का 71% है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?