कोरोना : भारत में 7 लाख पहुंचे केस, पहले 1 लाख 110 दिन में मिले थे, अब सिर्फ 5 दिन में सामने आए

Published : Jul 06, 2020, 08:26 AM ISTUpdated : Jul 06, 2020, 06:33 PM IST
कोरोना : भारत में 7 लाख पहुंचे केस, पहले 1 लाख 110 दिन में मिले थे, अब सिर्फ 5 दिन में सामने आए

सार

भारत में कोरोना वायरस के अब तक 6.97 लाख मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 23932 मामले सामने आए। इसी के साथ भारत रूस को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है। रूस में अब तक 681251 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 10161 लोगों की मौत हुई है। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के 7 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 19721 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, 4.25 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 2.55  लाख मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 23932 मामले सामने आए। इसी के साथ भारत रूस को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है। रूस में अब तक 681251 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 10161 लोगों की मौत हुई है। 

दुनिया में सबसे ज्यादा केस अमेरिका में सामने आए हैं। यहां अब तक 29 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1.32 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ब्राजील इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। ब्राजील में अब तक 16 लाख मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 64900 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। भारत में 6.97 लाख केस आए हैं। जबकि 19700 लोगों की मौत हुई है।  

भारत में मामले तेजी से बढ़ रहे, रूस में कम हुए
रूस में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले मई में मिले थे। उस महीने यहां 2.91 लाख मामले सामने आए थे। वहीं, भारत में जून में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जहां रूस में पहले 1 लाख मामले 91 दिन में हुए थे। भारत में यह आंकड़ा 110 दिन में पहुंचा था। लेकिन 5-6 लाख मामले पहुंचने में भारत में सिर्फ 5 दिन लगे, वहीं, रूस में यह 13 दिन में पहुंचे। 

भारत में तेजी से बढ़ रहा रिकवरी रेट 
भारत में अब तक 4.25 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 2.53 लाख का इलाज चल रहा है। भारत में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर 60.88% है। यानी भारत में हर 100 मरीज में 60.88 ठीक हो चुके हैं।  

महाराष्ट्र में 2 लाख के पार पहुंचे केस
भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां संक्रमण के केसों की संख्या 2 लाक के पार पुहंच गई है। जबकि 8822 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 6555 केस सामने आए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है। तमिलनाडु में अब तक 1.11 लाख केस सामने आए हैं। यहां 1510 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 99444 केस सामने आए हैं। राज्य में 3067 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, गुजरात में अब तक कोरोना के 36 हजार मामले सामने आए हैं। यहां 1944 लोगों की मौत हुई है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Anant Ambani Vantara: अनंत अंबानी ने शुरू किया ‘Champions of Care’ अभियान, 20 लाख बेजुबानों की बदलेगी जिंदगी
West Bengal Name Change: अब ‘पश्चिम बंगाल’ नहीं कहलाएगा राज्य? ‘पश्चिम बंगा’ नाम पर फिर तेज हुई सियासत