कोरोना : ब्राजील को पीछे छोड़ दूसरा सबसे संक्रमित देश बना भारत; मौत के मामले में 3 नंबर पर पहुंचा

Published : Sep 07, 2020, 01:01 PM ISTUpdated : Sep 08, 2020, 03:21 PM IST
कोरोना :  ब्राजील को पीछे छोड़ दूसरा सबसे संक्रमित देश बना भारत; मौत के मामले में 3 नंबर पर पहुंचा

सार

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक देश में 42 लाख मामले सामने आ चुके हैं। महामारी के केसों के मामले में भारत ब्राजील को पीछे छोड़कर दूसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है। ब्राजील में 41 लाख मामले सामने आए हैं। अमेरिका अभी भी सबसे संक्रमित देश हैं, यहां अब तक 64 लाख मामले सामने आ चुके हैं। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक देश में 42 लाख मामले सामने आ चुके हैं। महामारी के केसों के मामले में भारत ब्राजील को पीछे छोड़कर दूसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है। ब्राजील में 41 लाख मामले सामने आए हैं। अमेरिका अभी भी सबसे संक्रमित देश हैं, यहां अब तक 64 लाख मामले सामने आ चुके हैं। 

मौते के मामले तीसरे नंबर पर भारत
वहीं, भारत में कोरोना से मौतों की बात करें तो यहां अब तक 71711 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अमेरिका में सबसे ज्यादा 193253 लोगों की मौत हुई है। जबकि ब्राजील में 126686 लोगों की मौत हुई है। 

ये हैं सबसे संक्रमित देश

देश कुल केस मौतें
अमेरिका6,460,421193,253
भारत4,208,64571,711
ब्राजील4,137,606  126,686
रूस  1,025,50517,820
पेरू689,97729,838
कोलंबिया666,52121,412

               
24 घंटे में सामने आए 90,802 मामले
भारत में रिकार्ड तोड़ते हुए पिछले 24 घंटे में 90,802 मामलें सामने आए हैं। लगातार दूसरे दिन भी 90 हजार से ज्यादा नए मामले मिले। पिछले 24 घंटे में 1016 लोगों की मौत हुई। देश में कुल 42,04,614 मामले सामने आए हैं। इनमें से 32,50,429 लोग ठीक हो चुके हैं। 

संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत, लेकिन कोरोना को लेकर है खुशखबरी

"

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NEET-UG 2026 Paper Leak: सभी 14 आरोपियों ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, 25 नवंबर से ट्रायल
गजब! 14 साल के लड़के ने हैक की वेबसाइट, 4,000 अग्निवीरों का डेटा चुराया, फिर डार्क वेब पर लगा दी बोली!