Covid 19 : 5 से 12 उम्र के बच्चों को कोर्बेवैक्स, 6 से 12 वालों के लिए कोवैक्सीन को मंजूरी

Published : Apr 26, 2022, 05:16 PM ISTUpdated : Apr 26, 2022, 05:17 PM IST
Covid 19 : 5 से 12 उम्र के बच्चों को कोर्बेवैक्स, 6 से 12 वालों के लिए कोवैक्सीन को मंजूरी

सार

भारत के औषधि महानियंत्रक DCGI ने 5 से 12 साल के बच्चों के लिए कार्बेवैक्स् और 6 से 12 साल तक के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। 12 साल से अधिक की उम्र के बच्चों के लिए जायडस कैडिला की जायकोव डी वैक्सीन को भी इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी गई है।   

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के बीच भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 5 से 12 उम्र वाले बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी वैक्क्सीन ‘कॉर्बेवैक्स' (Corbevax)और 6 से 12 वर्ष के उम्र वाले बच्चों के लिए ‘कोवैक्सीन' (Covaxin) के इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी। इससे पहले DCGI ‘कैडिला' के जायकोव डी को 12 साल या अधिक उम्र के बच्चों के लिए मंजूरी दे चुका है। 28 दिन के अंतर में इसकी 3 एमएल की दो डोज दी जाती हैं।  

अभी 12 से 14 साल तक के बच्चों को दी जा रही कार्बेवैक्स
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की कोविड-19 वैश्विक महामारी पर गठित विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) की सिफारिशों के बाद भारत DCGI ने इसके इस्तेमाल की अनुमति दी है। एसईसी ने 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए ‘बायोलॉजिकल ई' की ‘कोर्बेवैक्स' और 6 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए ‘कोवैक्सीन' टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी (EUA) देने की पिछले सप्ताह सिफारिश की थी। ‘बायोलॉजिकल ई' के ‘कॉर्बेवैक्स' टीके की डोज अभी 12 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों को दी जा रही है। वहीं, 24 दिसंबर, 2021 को डीसीजीआई ने 12 से 18 वर्ष के उम्र वालों के लिए ‘कोवैक्सीन' को आपातकालीन इस्तेमाल की सूची (ईयूएल) में डाल दिया था। 

16 मार्च 2022 से शुरू हुआ 12 उम्र वालों का टीकाकरण 
देश में 16 मार्च 2022 को 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया है। देश में 16 जनवरी 2021 से कोविड वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू हुआ था। तब केवल हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई गई थी। एक मार्च 2021 से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ। 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए एक अप्रैल 2021 से वैक्सीनेशन शुरू हुआ। एक मई 2021 से 18 साल से अधिक आयु के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। देश में तीन जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ था। अभी देश में हर उम्र के लोगों को बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है।   

यह भी पढ़ें 
12 से 14 साल के बच्चों को लगेगी बायोलॉजिकल ई की कार्बेवैक्स, जानें क्या है ये वैक्सीन और कितनी डोज लगेंगी
Corona Virus के खिलाफ भारत को मिले 3 ब्रह्मास्त्र-CORBEVAX व COVOVAX के साथ एंटी वायरल ड्रग Molnupiravir

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया