शाह ने कहा- जहां कुंभ या चुनाव नहीं हो रहे, वहां भी तेजी से बढ़ रहा कोरोना, लॉकडाउन को लेकर कही ये बात

Published : Apr 19, 2021, 11:19 AM IST
शाह ने कहा- जहां कुंभ या चुनाव नहीं हो रहे, वहां भी तेजी से बढ़ रहा कोरोना, लॉकडाउन को लेकर कही ये बात

सार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 2.74 लाख नए केस मिले हैं। तेजी से बढ़ते हुए मामलों के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में कई राज्यों ने संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे कदम भी उठाए हैं। हालांकि, केंद्र की ओर से देश में लॉकडाउन लगाया जाएगा या नहीं, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिबंधों को लेकर बॉल राज्यों के पाले में डाल दी है।

नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 2.74 लाख नए केस मिले हैं। तेजी से बढ़ते हुए मामलों के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में कई राज्यों ने संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे कदम भी उठाए हैं। हालांकि, केंद्र की ओर से देश में लॉकडाउन लगाया जाएगा या नहीं, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिबंधों को लेकर बॉल राज्यों के पाले में डाल दी है।

एक इंटरव्यू में शाह ने कहा कि केंद्र की ओर से पिछले 3 महीनों में राज्यों को अधिकार दिए गए हैं, वे अपने हिसाब से प्रतिबंध लगा सकते हैं। उन्होंने कहा, हर राज्य में स्थिति अलग अलग है, ऐसे में राज्य अपने यहां परिस्थितियों को देखते हुए फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। 

पिछले साल केंद्र ने क्यों लगाया था लॉकडाउन- शाह
इस सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा, पहली बार देश में जब कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था, तब हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर काफी कमजोर था। इसके अलावा बेड, टेस्टिंग और ऑक्सीजन समेत तमाम सुविधाएं भी नहीं थीं। लेकिन अब केंद्र और राज्य मिलकर काफी तैयारियां कर चुके हैं। ऐसे में कोरोना की स्थिति को देखते हुए राज्य अपने हिसाब से फैसले लें, केंद्र उनकी पूरी मदद करेगा। 

कुंभ और चुनाव पर क्या बोले अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि जिन राज्यों में विदेश से ज्यादा लोग आते हैं, वहां केस सबसे अधिक हैं। वहीं, जिन राज्यों में कुंभ और चुनाव नहीं है, वहां भी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। 

शाह ने कहा, कुंभ के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संतों से बात की और कुंभ को प्रतीकात्मक करने के लिए कहा। ज्यादातर अखाड़े पीएम की अपील पर तैयार भी हो गए। वहीं, लोगों की संख्या भी अब कम हो रही है।

देश में कोरोना की क्या है स्थिति?
भारत में अब तक 1,50,57,767 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 2,74,944 नए केस मिले हैं। अब तक 1,78,793 अपनी जान गंवा चुके हैं। एक दिन में 1,620 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इस दौरान 1,44,178 लोग ठीक हुए हैं। देश में अभी 19,29,329 एक्टिव केस हैं। देश में अभी 12,38,52,566 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Vande Bharat Express: चिनाब ब्रिज पर 100 की स्पीड से दौड़ी वंदे भारत, देखें रेलवे का ये शानदार वीडियो
Guwahati Nightclub: महिला के कपड़े उतारकर मारपीट? वायरल खौफनाक VIDEO से हड़कंप