
नई दिल्ली. देश में कोरोना को लेकर एक Good और एक Bad News है। केरल देश में Corona Virus का हॉट स्पॉट(hot spot) बना हुआ है। इस बीच अच्छी खबर यह है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बढ़ते हुए 104.82 करोड़ पार कर गया है।
पहले जानते हैं केरल से जुड़ी बुरी खबर
केरल में कोरोना कंट्रोल में नहीं है। यहां बीते दिन 7700 नए केस मिले हैं ,जबकि रिकवरी सिर्फ 5400 के करीब है। इस वजह से यहां एक्टिव केस बढ़कर 78000 हो गए हैं। ये देश में सबसे अधिक हैं। covid19india.org के मुताबिक पिछले 24 घंटे में यहां मौत का आंकड़ा 708 बताया जा रहा है, जबकि पूरे देश में यह संख्या 805 है। महाराष्ट्र में 1400 के करीब नए केस मिले हैं, जबकि रिकवरी सिर्फ 2112 हुई। यहां बीते दिन 36 लोगों की मौत हुई। यहां 1800 के करीब एक्टिव केस हैं।
वैक्सीनेशन को लेकर good News
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 104.82 करोड़ खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 74,33,392 लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 108.82 करोड़ (1,04,82,00,966) के पार पहुंच गया। इसे 1,04,57,932 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति
पिछले 24 घंटों में 13,198 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,27,632 है। परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.19 प्रतिशत है। लगातार 124 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,348 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए हैं।
देश में जांच क्षमता
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,84,552 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 60.58 करोड़ से अधिक (60,58,85,769) जांचें की गईं हैं। एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.18 प्रतिशत है, जो पिछले 35 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 1.12 प्रतिशत है। वह भी पिछले 25 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 60 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.