देश की पहली नेजल वैक्सीन को मंजूरी, भारत बॉयोटेक को इमरजेंसी यूज अप्रूवल

Published : Sep 06, 2022, 03:17 PM ISTUpdated : Sep 06, 2022, 08:03 PM IST
देश की पहली नेजल वैक्सीन को मंजूरी, भारत बॉयोटेक को इमरजेंसी यूज अप्रूवल

सार

कोविड-19 महामारी से लड़ाई में भारत ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। देश में पहली नेजल वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने अप्रूव किया है। भारत बायोटेक नेजल वैक्सीन का देश में निर्माण करेगा।

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी से लड़ाई में भारत ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। देश में पहली नेजल वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। भारत बायोटेक के नेजल वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। कोवैक्सीन के निर्माता भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया से अप्रूवल मिला है। अब इस वैक्सीन का इमरजेंसी यूज हो सकेगा। फिलहाल, नाक के माध्यम से इस्तेमाल होने वाले इस वैक्सीन को केवल वयस्कों को ही दिया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया कि यह कोविड -19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को एक बड़ा कदम है।

मानव संसाधन व विज्ञान का मोदी ने किया बेहतर उपयोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत मानव संसाधनों का भरपूर उपयोग कर रहा है। यहां विज्ञान, अनुसंधान पर पूरा फोकस हो रहा है। हमने अपने विज्ञान, अनुसंधान और विकास और मानव संसाधन का उपयोग किया है। इसी का नतीजा है कि आज हम दुनिया में सबसे पहले वैक्सीन बना सके। महामारी से न केवल देशवासियों को सुरक्षित करने में सफल रहे बल्कि वैश्विक दुनिया में भी मदद कर सके। 

फरवरी में ग्लेनमार्क ने लांच किया था नेजल स्प्रे

मुंबई स्थित ग्लेनमार्क ने बीते फरवरी में कोविड-19 पीड़ित वयस्कों के इलाज के लिए नेजल स्प्रे वैक्सीन लांच किया था। SaNOtize के साथ साझेदारी में ग्लेनमार्क ने भारत में FabiSpray लांच किया था। अब कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग का अप्रूवल ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से प्राप्त कर लिया है। कंपनी ने नाइट्रिक ऑक्साइड नेजल स्प्रे के लिए अप्रूवल लिया है। एक अधिकारिक बयान में बताया गया है कि भारत में थर्ड फेज का ट्रॉयल पूरा हो चुका है। नेजल स्प्रे से कोविड मरीजों में 24 घंटे में 94 परसेंट का वायरल लोड कम हो गया जबकि 48 घंटों में 99 प्रतिशत वायरल लोड की कमी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें

दिल्ली का 'राजपथ' अब कहलाएगा 'कर्तव्य पथ'?

 

यूके की 16वीं प्रधानमंत्री होंगी लिज ट्रस, देखिए कौन-कौन रहा है ब्रिटेन का पीएम

भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने यूके के गृह सचिव पद से दिया इस्तीफा, लिज ट्रस के साथ नहीं करेंगी काम

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

दुनिया देखती रह गई: भारत बना नंबर-2, गांवों तक पहुंची हाई-टेक स्ट्रोक एम्बुलेंस, जानिए पूरी डिटेल
Republic Day 2026: आज़ादी के 2 साल बाद ही भारत गणतंत्र क्यों बना? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे