
नई दिल्ली। कोविड (Covid 19) ने देश में तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटों में पचास प्रतिशत की उछाल कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive cases) केसों में दर्ज किया गया है। मुंबई (Mumbai), दिल्ली से आगे निकलते हुए करीब 70 प्रतिशत उछाल दर्ज कराई है। मुंबई में जहां 1377 केस दर्ज किए गए हैं तो दिल्ली में 496 केस मिले हैं। दोनों जगहों पर एक-एक मौत भी दर्ज किए गए हैं।
मामूली गिरावट के बाद मुंबई में कोरोना में बड़ा उछाल
कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट के बाद मुंबई में बड़ा उछाल नए मामलों में दर्ज किया गया है। सोमवार को मुंबई में 809 नए मामले दर्ज किए गए थे जोकि रविवार को दर्ज किए गए मामलों से करीब 113 केस कम थे। हालांकि, सोमवार को तीन मौतें भी हुईं। मंगलवार को मुंबई में 1377 केस मिले। मुंबई में स्पाइक दर बहुत अधिक रही है, 8 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन हफ्तों में मामलों में 188 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
दिल्ली में येलो अलर्ट के बाद पचास प्रतिशत की छलांग
दिल्ली में येलो अलर्ट (Yellow Alert) के तहत सख्त प्रतिबंध लगाने के कुछ घंटों बाद ही कोविड के नए केसों में 50 प्रतिशत की छलांग दर्ज की गई है। दिल्ली में 2 जून के बाद एक दिन में यह सबसे बड़ा स्पाइक था। यहां सकारात्मकता दर 0.89 प्रतिशत है जोकि 31 मई के बाद सबसे अधिक है।
देश में वैक्सीनेशन और कोरोना की मौजूदा स्थिति
पिछले 24 घंटों में 72,87,547 वैक्सीन खुराक के के साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज सुबह तक 142.47 करोड़ (1,42,46,81,736) से अधिक हो गया है। यह 1,51,91,424 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। पिछले 24 घंटों में 6,450 रोगियों के ठीक होने से (महामारी की शुरुआत के बाद से) ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 3,42,43,945 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.40% है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 61 दिनों में 15,000 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 6,358 नए मामले सामने आए हैं। भारत का सक्रिय केसलोएड यानी एक्टिव केस वर्तमान में 75,456 पर हैं। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.22% हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.