Covid-19 Third Wave: पहली बार 24 घंटे में मिले 2 लाख से अधिक संक्रमित, महाराष्ट्र में 46 हजार पॉजिटिव

पहली बार एक दिन में 2 लाख से अधिक नए संक्रमित मिले हैं। सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति महाराष्ट्र की है। यहां के 46,723 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 12, 2022 7:21 PM IST / Updated: Jan 13 2022, 12:54 AM IST

नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर (Covid-19 Third Wave) फैल गई है। पहली बार एक दिन में 2 लाख से अधिक नए संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 24 घंटे में पूरे देश में 2 लाख 45 हजार 525 नए मामले मिले और 379 मरीजों की मौत हो गई। सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति महाराष्ट्र की है। यहां के 46,723 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 32 मरीजों की मौत हुई। मुंबई में 16,420 नए केस मिले। महाराष्ट्र में मंगलवार को 34,424 नए मरीज मिले थे। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,40,122 हो गई है। दिल्ली में बुधवार को 27,561 नए मरीज मिले और 40 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। राजधानी में मंगलवार को 21,259 और सोमवार को 19,166 नए केस मिले थे। बुधवार को 14,957 लोग रिकवर हुए। अब कुल एक्टिव केस 87,445 हो गए हैं और पॉजिटिविटी रेट 26% पर पहुंच गई है।

कर्नाटक में कोरोना के 21,390 नए मरीज मिले हैं। सबसे अधिक मामले (15,617) बेंगलुरु में दर्ज किए गए। राज्य का संक्रमण दर 10.96 फीसदी हो गया है। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 93,009 है। पश्चिम बंगाल में 22,155 नए मरीज मिले हैं। यहां बुधवार को 23 मरीजों  की मौत हुई। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,16,251 हो गई है।

अन्य राज्यों की स्थिति

 

ये भी पढ़ें

Covid पॉजिटिव के संपर्क में हैं तो टेस्ट कराएं या नहीं, कितने दिन रहें क्वारेंटाइन... जानें क्या कहता है ICMR

ओमीक्रोन और डेल्टा, कोरोना के दोनों ही वैरिएंट में असरदार है कोवैक्सीन की बूस्टर डोज, भारत बायोटेक का दावा

Share this article
click me!