देश में 175 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज लगे, 1.78 करोड़ को बूस्टर डोज भी मिली

Covid 19 Vaccination : भारत ने अब तक 175.03 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगा दी है, जबकि 77.26 करोड़ लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। देश में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले चरण में हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया था। इसके बाद वैक्सीनेशन के अलग-अलग चरणों के जरिये इसका कवरेज बढ़ाया गया। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2022 5:05 AM IST

नई दिल्ली। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब कोविड 19 वैक्सीन (Covid 19 Vaccine) की 172.21 करोड़ से अधिक डोज मुहैया कराई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के मताबिक राज्यों के पास अभी भी वैक्सीन के लिए 11.16 करोड़ रुपए से अधिक डोज अभी बाकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry Of health) के मुताबिक भारत सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 172.21 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज मुहैया कराई हैं। 

देश के 77.26 करोड़ लोगों को मिल चुके दोनों डोज 
इस बीच, भारत ने 175.03 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन (Covid 19 Vaccine) की कम से कम एक डोज लगा दी है, जबकि 77.26 करोड़ लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। देश में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले चरण में हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया था। इसके बाद वैक्सीनेशन के अलग-अलग चरणों के जरिये इसका कवरेज बढ़ाया गया। 21 जून 2021 से 18 उम्र तक के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया था। 3 जनवरी 2022 से सरकार ने 15 से 17 उम्र वाले बच्चों का टीकाकरण शुरू किया। इस आयु वर्ग के 7.51 करोड़ को वैक्सीन लग चुकी है। 10 जनवरी 2022 से देश में प्रिकॉशन डोज (Precaution Dose) भी लगनी शुरू हो गई है। 1.78 करोड़ लोगों को यह डोज भी लग चुकी है। वर्तमान समय में 36,589 सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। इनमें से 962 केंद्र प्राइवेट हैं, जबकि 35,897 सरकारी केंद्रों पर वैक्सीनेशन हो रहा है। 

यह भी पढ़ें Live Updates : खात्मे की तरफ कोरोना की तीसरी लहर, एक हफ्ते में 57 फीसदी कम हुए Covid 19 के नए मामले

Latest Videos

देश में पिछले चौबीस घंटे में 19,968 नए मामले 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले चौबीस घंटे में 19,968 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 48,847 लोगों ने कोविड महामारी को मात दी। देश में अब तक 4,20,86,383 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। पिछले चौबीस घंटे में 11,87,766 जांच की गईं। इस हिसाब से 1.68 प्रतिशत नए मरीज मिले हैं। ओमीक्रोन वैरिएंट के चलते 20 फीसदी से ऊपर पहुंच गया था। साप्ताहिक औसत दर 2.27 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 75.93 करोड़ जांच की जा चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें ग्लोबल वैक्सीन निर्माताओं के मनमाने शर्तों को भारत मानने को बाध्य नहीं, GoI की शर्तों पर ही होगी आपूर्ति

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts