यूपी ने वैक्सीनेशन के मामले में अमेरिका को छोड़ा पीछे, एमपी ने फ्रांस तो हरियाणा ने कनाडा को पछाड़ा

Published : Sep 10, 2021, 06:45 PM IST
यूपी ने वैक्सीनेशन के मामले में अमेरिका को छोड़ा पीछे, एमपी ने फ्रांस तो हरियाणा ने कनाडा को पछाड़ा

सार

कोविड-19 की तीसरी लहर का प्रभाव न हो या कम हो, के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। कोविड के खिलाफ सबसे बड़े हथियार वैक्सीनेशन पर अधिक फोकस किया जा रहा है। भारत में तेज स्पीड के वैक्सीनेशन का नतीजा यह है कि कई राज्य में लग रहा डेली डोज, कई देशों की तुलना में अधिक है।   

नई दिल्ली। कोविड-19 की तीसरी लहर का प्रभाव न हो या कम हो, के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। कोविड के खिलाफ सबसे बड़े हथियार वैक्सीनेशन पर अधिक फोकस किया जा रहा है। भारत में तेज स्पीड के वैक्सीनेशन का नतीजा यह है कि कई राज्य में लग रहा डेली डोज, कई देशों की तुलना में अधिक है। 

यूपी में डेली डोज की संख्या अमेरिका से अधिक

भारत में वैक्सीनेशन की तेजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यूपी में रोज 11.73 लाख डोज लग रहे हैं। यह अमेरिका में लग रहे डेली डोज 8.07 लाख से कहीं अधिक है। 

गुजरात ने  वैक्सीनेशन डोज देने में मेक्सिको को छोड़ा पीछे

इसी तरह गुजरात में रोज 4.80 लाख वैक्सीन डोज लगाए जा रहे हैं। यह मैक्सिको में लगने वाले डोज 4.56 लाख से कहीं अधिक है।  इसी तरह कर्नाटक में रोज 3.82 लाख डोज वैक्सीन डेली लग रहा है। जबकि रूस में वैक्सीन 3.68 लाख लग रहा है। 
मध्य प्रदेश रोज-ब-रोज वैक्सीन लगाने के मामले में फ्रांस को भी पीछे छोड़ दिया है। एमपी में 3.71 लाख वैक्सीन रोज लग रहा है जबकि फ्रांस में यह संख्या 2.84 लाख प्रतिदिन है। 

हरियाणा में वैक्सीनेशन कनाडा से दुगुना

हरियाणा में रोज 1.52 लाख वैक्सीन रोज लगाया जा रहा है। जबकि कनाडा में यह संख्या 0.85 लाख है। यह हरियाणा के करीब आधा है। 

यह भी पढ़ें:

ममता बनर्जी को भवानीपुर उपचुनाव में टक्कर देंगी बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल, जानिए क्यों भाजपा ने इन पर लगाया दांव

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की पत्नी और बेटे के खिलाफ लुकआउट नोटिस, DHFL के करोड़ों के लोन का हो गया है NPA

केरल के बिशप का दावा: राज्य की ईसाई व हिंदू लड़कियों को लव जेहाद से अफगानिस्तान में आतंकी शिविरों में भेजा गया

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते