पश्चिम बंगाल नगर निगम चुनाव में रैली, रोड शो की अनुमति नहीं, सरकार ने लोकल ट्रेनों का समय रात 10 बजे तक बढ़ाया

Published : Jan 03, 2022, 06:27 PM ISTUpdated : Jan 03, 2022, 06:41 PM IST
पश्चिम बंगाल नगर निगम चुनाव में रैली, रोड शो की अनुमति नहीं, सरकार ने लोकल ट्रेनों का समय रात 10 बजे तक बढ़ाया

सार

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने नगर निगम चुनाव के प्रचार में सख्ती की है। यहां प्रचार के लिए किसी रोड शो, बाइक रैली की अनुमति नहीं है। केवल 5 लोगों को घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति है। 50% क्षमता के साथ इनडोर स्थानों पर राजनीतिक बैठकों की अनुमति। खुली जगह में राजनीतिक रैलियों के लिए 500 लोगों की अनुमति दी गई है। 

कोलकाता। कोविड (Covid 19) के नए वैरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) के बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने नगर निगम चुनाव के प्रचार में सख्ती की है। यहां प्रचार के लिए किसी रोड शो, बाइक रैली की अनुमति नहीं है। केवल 5 लोगों को घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति है। 50% क्षमता के साथ इनडोर स्थानों पर राजनीतिक बैठकों की अनुमति। खुली जगह में राजनीतिक रैलियों के लिए 500 लोगों की अनुमति दी गई है। 

सरकार ने लोकल ट्रेनों का समय बढ़ाया
इस बीच पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने लोकल ट्रेनों का संचालन रात 10 बजे तक करने का फैसला किया है। यह फैसला आज 3 जनवरी से ही लागू कर दिया गया है। अब तक यह ट्रेनें शाम 7 बजे तक ही चलाई जा रही थीं। गौरतलब है कि ओमीक्रोन के बढ़ते मरीजों के चलते पश्चिम बंगाल सरकार ने रविवार को ही राज्य में प्रतिबंधों की घोषणा की थी। इसके तहत पश्चिम बंगाल सरकार (West Bengal Government) ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद कर दिया है। राज्य सरकार के कार्यालयों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गई है।  राज्य में अब सिनेमा हॉल 50 फीसदी क्षमता से चल सकेंगे। शॉपिंग मॉल, मार्केट रेस्त्रां ,बार में भी 50 प्रतिशत लोगों को जाने की छूट है। यह रात तक बजे तक ही खुल सकेंगे। केवल 50 प्रतिशत क्षमता वाली मेट्रो संचालित होंगी। इसके अलावा सभी आयोजनों में 50 से ज्यादा लोगों की अनुमति नहीं दी गई है।

केरल में 2,560 नए मामले, 30 मौतें
केरल में आज कोरोना के 2,560 नए मामले आए। इस दौरान 30 लोगों की मौत हुई, जबकि 2,150 लोग ठीक हुए। यहां एक्टिव केस 19,359 हैं, जबकि अब तक 48,184 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार यहां कोविड से हुई मौतों में 41 मौतें और जोड़ी गई हैं। 

यह भी पढ़ें
Vaccine Drive in India : देश में एक्सपायर्ड वैक्सीन लगाए जाने का दावा गलत, जानें कितनी है इनकी शेल्फ लाइफ...
Children Vaccination : 38 लाख बच्चों को पहले दिन लग गई वैक्सीन, 49 लाख से ज्यादा ने कराया रजिस्ट्रेशन

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ऑपरेशन सिंदूर का असर: 2 देशों के साथ ब्रह्मोस की बिग डील फाइनल-रूस की NOC से अटका सौदा
दो गांव, एक पैटर्न: पहले 300, अब मार दिए गए 100 कुत्ते? जांच में चौंकाने वाले संकेत