देश में कोरोना: 1.02 लाख केस, गुजरात में महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, एक मिला पॉजिटिव, दूसरा निगेटिव

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 2 हजार 231 हो गई है। जबकि अब तक 3169 लोगों की मौत हो चुकी है। आज मंगलवार को शाम 4 बजे तक 1903 नए मरीज मिले हैं, जबकि 13 लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट बढ़कर 38.29% हो गया है। 

Asianet News Hindi | Published : May 19, 2020 3:08 AM IST / Updated: May 19 2020, 04:43 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 2 हजार 231 हो गई है। देश में मंगलवार शाम 4 बजे तक 1903 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले सोमवार को 4627 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि अब तक 39 हजार 658 कोरोना शिकार ठीक भी हो चुके हैं। सोमवार को महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 35 हजार के पार पहुंच गई। राज्य में दूसरे दिन 2 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। सोमवार को महाराष्ट्र में 2005, तमिलनाडु में 536, गुजरात में 366, राजस्थान में 305, दिल्ली में 299, मध्यप्रदेश में 259, उत्तरप्रदेश में 141, प. बंगाल में 148, बिहार में 103, जम्मू-कश्मीर में 106, कर्नाटक में 99, आंध्रप्रदेश में 52, ओडिशा में 48 मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 96 हजार 169 संक्रमित हैं। 56 हजार 316 का इलाज चल रहा है। 36 हजार 823 ठीक हो गए हैं और 3029 की मौत हो चुकी है।

Latest Videos

महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, एक मिला पॉजिटिव

वडनगर के मोलीपुरा की कोरोनाग्रस्त महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसमें एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव है, लेकिन दूसरा बच्चा निगेटिव है। कोरोना संक्रमण के इस तरह के मामले को लेकर डॉक्टर भी हैरान हैं। गुजरात में इस तरह का यह पहला मामला है। दरअसल, मां संक्रमित थी ऐसे में दोनों नवजात के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए। सोमवार को जब बच्चों की रिपोर्ट आई, तो डॉक्टर्स चौंक गए, क्योंकि जुड़वा बच्चों में से लड़के की रिपोर्ट पॉजीटिव और लड़की की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस रिपोर्ट से डॉक्टर हैरान है, इसलिए अब लड़के के सैम्पल फिर से लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

देश में रिकवरी रेट हुई 38.29%

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 38.29% हो गई है। देश में हर एक लाख आबादी पर मरीजों की संख्या 7.1 है। वहीं, केंद्र ने अपने 50% जूनियर स्टाफ को ऑफिस आने के लिए कहा है। लॉकडाउन के बाद यहां 33% कर्मचारियों के साथ कामकाज हो रहा था।

बीएसएफ के 44 जवानों ने कोरोना को मात दी

सीआरपीएफ के 3 जवानों की कोरोना रिपोर्ट और पॉजिटिव आई है। अब तक इस पैरा मिलिट्री फोर्स के 294 जवान संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 177 ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल के 44 और जवानों ने कोरोना को हराया। इस बल में 192 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 163 का इलाज चल रहा है।

प्रभावित राज्यों का हाल-

महाराष्ट्र- राज्य में सोमवार को 2005 नए मरीज मिले हैं और 51 लोगों की मौत हुई। यहां अब कंटेनमेंट के साथ सीलबंद जोन का विकल्प भी शामिल किया गया है। इसके तहत अगर किसी इमारत या हाउसिंग सोसायटी की कॉलोनी में कोई संक्रमित पाया जाता है तो पूरी कॉलोनी की बजाय उस इमारत या कैम्पस को सीलबंद किया जाएगा। यहां  संक्रमित मरीजों की संख्या 35058 हो गई है। जबकि राज्य में कोरोना के शिकार 8437 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

दिल्ली-  राज्य में पिछले 24 घंटे में 299 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 283 मरीज ठीक हुए और 12 की मौत हुई। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 10054 हो गई है। दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन 4.0 के गाइडलाइन जारी की है, जिसमें दिल्लीवासियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। 

मध्यप्रदेश- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 5236 हो गई है। पिछले 24 घंटे में यहां 259 नए केस सामने आए हैं। जबकि अबतक 252 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राहत की बात है कि प्रदेश में 2435 कोरोना शिकार मरीज ठीक भी हो चुके हैं। लॉकडाउन-4 में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, खंडवा, देवास और बुरहानपुर को रेड जोन में रखा गया है। प्रदेश के बाकी जिले ग्रीन जोन में होंगे। यहां सभी तरह की आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी। 

उत्तरप्रदेश- यहां सोमवार को रिकॉर्ड 9 हजार 114 सैंपल की जांच हुई। इनमें 141 पॉजिटिव मिले। प्रदेश में अब तक 2 हजार 783 मरीज ठीक हो चुके हैं और 118 की मौत हुई है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 4605 है। लॉकडाउन 4.0 में सरकार ने सभी दुकानों को खोलने की इजाजत दी है। 

राजस्थान- यहां पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 305 मामले सामने आए। इनमें से डूंगरपुर में 64, जयपुर में 47, जोधपुर में 35, उदयपुर में 21, भीलवाड़ा और जालोर में 25-25,बाड़मेर में 11 और राजसमंद में 10 मरीज मिले। प्रदेश में अब तक कोरोना से 138 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 5507 है। राज्य में अब तक 3218 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

अमित शाह की कौन सी बात बांग्लादेश को चुभ गई, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों लौटा दी फाइल