कोरोना ट्रेंड: 12 दिन में 46000 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में सुधार, तो कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में केस बढ़े

Published : May 13, 2021, 09:51 AM ISTUpdated : May 13, 2021, 03:45 PM IST
कोरोना ट्रेंड: 12 दिन में 46000 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में सुधार, तो कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में केस बढ़े

सार

भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के केस बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में 3.62 लाख केस मिले हैं, जबकि 11 मई को 3.48 लाख केस मिले थे। इससे पहले 9 और 10 मई को मामलों में गिरावट आई थी। 30 अप्रैल को पहली बार 4 लाख के ऊपर मामले सामने आए थे। मई में अब तक सबसे कम मामले 10 मई को 3.29 लाख आए थे। जहां तक रिकवरी की बात है कि 8 मई को सबसे अधिक 3.94 लाख लोग ठीक हुए थे। हालांकि यह अच्छी बात है कि यह आंकड़ा लगातार 3.50 लाख के ऊपर जा रहा है। चिंता की बात यह है कि मौतों पर विराम नहीं लग पा रहा है। मई के 12 दिनों में 46000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की स्पीड और मौतों पर अभी नियंत्रण नहीं हो सका है। लेकिन यह अच्छी बात है कि रिकवरी लगातार 3.50 लाख के आसपास जा रही है। भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के केस बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में 3.62 लाख केस मिले हैं, जबकि 11 मई को 3.48 लाख केस मिले थे। इससे पहले 9 और 10 मई को मामलों में गिरावट आई थी। 30 अप्रैल को पहली बार 4 लाख के ऊपर मामले सामने आए थे। मई में अब तक सबसे कम मामले 10 मई को 3.29 लाख आए थे। जहां तक रिकवरी की बात है कि 8 मई को सबसे अधिक 3.94 लाख लोग ठीक हुए थे। चिंता की बात यह है कि मौतों पर विराम नहीं लग पा रहा है। मई के 12 दिनों में 46000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 2,58,353 लोगों की मौत हुई है। मौतों के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा देश बना हुआ है। अगर पिछले एक दिन का आंकड़ा देखें, तो भारत में 4128 लोगों की मौत हुई है। 

महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी में रिकवरी बढ़ी, लेकिन कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में केस बढ़े

अप्रैल के शुरुआती दिनों में महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी की स्थिति बेहद खराब थी। लेकिन अब यहां केस कम हो रहे हैं और रिकवरी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 58,805 लोग ठीक हुए। दिल्ली में लोग 14,071 रिकवर हुए, जबकि यूपी में 27,139 लोग ठीक हुए। कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 39,998 केस मिले, जबकि 34,752 लोग ठीक हुए। केरल में  34,752 केस मिले, जबकि 34,752 लोग ठीक हुए। वहीं, तमिलनाडु में 30,355 केस मिले और 30,355लोग ठीक हुए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,94,48,585 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,64,594 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में कुल 17,72,14,256 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। 


 

दुनिया में मौतों के मामले में भारत का तीसरा नंबर
दुनिया में मौतों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर आ गया है। यहां अब तक 258,351 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 2,37,03,224 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस समय 37,06,082 एक्टिव केस हैं। अब तक 1,97,28,797 लोग रिकवर हो चुके हैं। मौतों के मामले में पहले नंबर पर अमेरिका है। यहां अब तक 33,586,136 केस आ चुके हैं, जबकि 597,785 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक 15,361,686 केस आ चुके हैं, जबकि 428,256 लोगों की मौत हो चुकी है। चौथे नंबर पर मैक्सिको है। यहां अब तक 2,371,483 केस आ चुके हैं और 219,590 लोगों की मौत हो चुकी है। पांचवें नंबर पर यूके है। यहां अब तक 4,441,975 केस आ चुके हैं और 127,640 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

pic.twitter.com/w0Rfs8swxN

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!