यूपीएससी एग्जाम 10 अक्टूबर तक के लिए स्थगित, 27 जून को होना था, बिहार में 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर प्लानिंग तैयार कर रही हैं। अप्रैल में जब केस बढ़ना शुरू हुए थे, तब से कई राज्यों में लॉकडाउन और दूसरी पाबंदियां लगी हुई हैं। कई राज्य लगातार लॉकडाउन आगे बढ़ाते जा रहे हैं। इसका असर भी दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में संक्रमण की चेन टूटने लगी है और केस कम होने के साथ रिकवरी रेट बढ़ी है। आइए जानते हैं कोरोना को काबू मे करने कहां, क्या प्लानिंग चल रही, क्या कड़े एक्शन लिए जा रहे और कहां लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है...
 

Asianet News Hindi | Published : May 13, 2021 3:19 AM IST / Updated: May 13 2021, 03:20 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत में लॉकडाउन और दूसरी पाबंदियों के बाद से स्थितियां काबू में आने लगी हैं। हालांकि खतरा अभी टला नहीं, लिहाजा कई राज्य लगातार लॉकडाउन आगे बढ़ाते जा रहे हैं। कई राज्यों में शादियों पर पाबंदी है, तो कहीं सिर्फ 10-11 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सबकुछ बंद रखा जा रहा है। इसका असर भी दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में संक्रमण की चेन टूटने लगी है और केस कम होने के साथ रिकवरी रेट बढ़ी है। बता दें  कि पिछले 24 घंटे में देश में 3.62 लाख केस मिले हैं। इसमें से 3.52 रिकवर हुए, जबकि 4128 लोगों की मौत हो गई।

आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और व्यवस्था बनाए रखने कहां, क्या प्रयास किए जा रहे हैं


यूपीएससी एग्जाम स्थगित: संघ लोक सेवा आयोग(Union Public Service Commission) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को 10 अक्टूबर 2021 तक स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 27 जून को होने वाली थी।

मध्य प्रदेश: चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया-अभी इसका आकलन किया जाएगा कि किस तरह से कोरोना कर्फ्यू को वापस लिया जाए। अभी तुरंत कहीं पर भी कर्फ्यू वापस लेने का निर्णय नहीं लिया गया है।

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-पात्रता न होने के बावजूद भी ऐसे परिवारों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। अगर इन परिवारों में कोई सदस्य ऐसा है या पति नहीं रहे तो उनकी पत्नी काम धंधा करना चाहे तो उनको सरकार की गारंटी पर बिना ब्याज का कर्ज काम धंधे के लिए दिया जाएगा। ऐसे बच्चे जिनके परिवार से पिता का साया उठ गया, कोई कामाने वाला नहीं बचा, ऐसे परिवारों को 5,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। ऐसे सभी बच्चों की शिक्षा का निशुल्क प्रबंध किया जाएगा ताकि वे अपनी पढ़ाई लिखाई जारी रख सकें।

महाराष्ट्र: यहां 31 मई  लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पहले यहां 15 मई लॉकडाउन लगाया गया था। यानी अब प्रतिबंधों को 1 जून सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। राज्य में प्रवेश के लिए नेगेटिव RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट होना अनिवार्य है।

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन 25 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। यह अभी 16 मई को खत्म हो रहा था।

झारखंड: यहां अभी 27 मई तक सुबह तक लॉकडाउन है। आवश्यकता होने पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। यहां शादी में अधिकतम 11 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति है। यहां 13 मई को लॉकडाउन समाप्त हो रहा था, जिसे आगे बढ़ाया गया।

इन राज्यों में लॉकडाउन: 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन हैं। ये हैं-ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़,  मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी।

इन राज्यों में कुछ छूट: 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूट के साथ लॉकडाउन है। ये हैं-पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात।

pic.twitter.com/V6WZLBkvor

Share this article
click me!