मप्र के पूर्व मंत्री और वर्तमान कांग्रेस MLA बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन

Published : May 02, 2021, 09:59 AM ISTUpdated : May 02, 2021, 08:01 PM IST
मप्र के पूर्व मंत्री और वर्तमान कांग्रेस MLA बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन

सार

भारत में इस समय कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 3.92 लाख नए केस आए हैं। इस दौरान 3,684 की मौत हुई। अब तक 2,15,523 की मौत हो चुकी है। अप्रैल महीने में अकेले भारत में 68 लाख केस मिले। लेकिन यह राहत की खबर है कि रिकवर होने का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 3 लाख से अधिक लोग रिकवर भी हुए हैं। 

नई दिल्ली. कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत में लगातार केस बढ़ रहे हैं। लेकिन राहत की बात यह कि कोरोना को हराने वालों का ग्राफ भी ऊपर जा रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में 3.92 लाख नए केस आए हैं। इस दौरान 3,684 की मौत हुई। अब तक 2,15,523 की मौत हो चुकी है। अप्रैल महीने में अकेले भारत में 68 लाख केस मिले। लेकिन यह राहत की खबर है कि रिकवर होने का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 3 लाख से अधिक लोग रिकवर भी हुए हैं। अब तक 1,59,81,772 लोग रिकवर हो चुके हैं। इस समय देश में 33,43,910 एक्टिव केस हैं। 


जानिए कोरोना संक्रमण का ताजा घटनाक्रम...

  • पूर्व मंत्री का निधन: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और वर्तमान में पृथ्वीपुर से विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन हो गया। उनका भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज चल रहा था। दमोह उप चुनाव के दौरान वे संक्रमित हुए थे। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करके दुख जताया है।
  • बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार मोदी(65) का पटना में रविवार दोपहर कोरोना से निधन हो गया। वे 65 साल के थे। सुशील मोदी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। 
  • रविवार दोपहर को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का निधन हो गया। वे कोरोना से जूझ रहे थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया ट्वीट।
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ में जानेमाने खेल कारोबारी और बीडीएम ग्रुप के मालिक सुधीर महाजन का रविवार को कोरोना से निधन हो गया। 
  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 18,26,219 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,68,16,031 हुआ। 

टॉप-10 संक्रमित राज्यों में भी ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी
अगर पिछले 24 घंटे की बात करें, तो जिन राज्यों में केस बढ़े हैं, वहां ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र अभी भी टॉप पर बना हुआ है। दिल्ली में संक्रमण की स्पीड थम गई है, लेकिन कर्नाटक और केरल में केस बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में  63,282 केस मिले। इस दौरान 61,326 रिकवर हुए। कर्नाटक में 40,990 नए केस मिले, जबकि 18,341 रिकवर हुए। केरल में 35,636 केस मिले, जबकि 15,493 रिकवर हुए। उत्तर प्रदेश में  30,180 केस मिले, जबकि 38,826 रिकवर हुए। दिल्ली में 25,219 नए मामले आए, जबकि 27,421 ठीक हुए। तमिलनाडु में 19,588 केस मिले, जबकि 17,164ठीक हुए। आंध्र प्रदेश में 19,412 केस मिले, जबकि 11,579 ठीक हुए। पश्चिम बंगाल में 17,512 केस मिले, जबकि 14,374 ठीक हुए। राजस्थान में 17,652 केस मिले, जबकि 11,676 ठीक हुए। छत्तीसगढ़  में 15,902 केस मिले, जबकि 13,532 ठीक हुए।

एक महीने में सबसे अधिक केस भारत में मिले
अगर 1-30 अप्रैल तक का आंकड़ा देखें, तो भारत में 68.55 लाख केस मिले। अमेरिका में 18.63 लाख, ब्राजील में 18.23 लाख, तुर्की में 14.62 लाख और फ्रांस में 9.21 लाख केस मिले। शनिवार को टॉप-50 देशो में  3.91 लाख नए केस मिले। इनमें से अकेले भारत में 3.92 लाख केस मिले।

यह भी जानें: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,01,42,339 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,04,954 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 18,26,219 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,68,16,031 हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे चरण के पहले दिन 11 राज्यों में 18-44 आयु वर्ग के 86,023 लाभार्थियों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Guwahati Crime: पहले मां पर चाकू से हमला, फिर दोस्तों को भेजा मैसेज…तो 9वीं के छात्र ने खुद क्यों दी जान?
Amitabh Bachchan Jalsa Bungalow Dispute: रमोला ने 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती, जानें पूरा मामला