उपचुनाव :11 राज्यों की 14 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर पर किसकी हुई जीत, कौन हारा, जानिए

चुनाव आयोग ने 11 राज्यों की 14 विधासनभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर नतीजे भी आज यानी 2 मई को आ रहे हैं। इन सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। आज ही प बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के नतीजे आ रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : May 2, 2021 3:03 AM IST / Updated: May 03 2021, 10:22 AM IST

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने 11 राज्यों की 14 विधासनभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर नतीजे भी आज यानी 2 मई को आ रहे हैं। इन सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। आज ही प बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के नतीजे आ रहे हैं। 

इन राज्यों में हुए उपचुनाव 
राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, झारखंड, कर्नाटक, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना की 14 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी।। इनके साथ ही लोकसभा कर्नाटक की बेलगाम और आंध्र प्रदेश की तिरुपति सीट पर लोकसभा सीट पर मतदान हुआ था।
 
किन सीटों पर चुनाव

राज्यसीटें
मध्य प्रदेशदमोह
राजस्थानसहारा, सुजानगढ़ और राजसमंद
​​​गुजरातमोरवा हदफ
महाराष्ट्र  पंढरपुर
उत्तराखंडसल्ट
झारखंड मधुपुर
कर्नाटकबसवकल्याण और मस्की
मिजोरमसेरछिप
नागालैंडनोकसेन
ओडिशापिपिली
तेलंगानानागार्जुन सागर

जानिए कौन जीता कौन हारा...
-राजस्थान में हुए तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव का रिजल्ट आ गआ है। जिसमें राजसमंद से भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी, सहाड़ा से कांग्रेस की गायत्री देवी और सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज मेघवाल ने जीत का परचम लहराया है। 
- मध्यप्रदेश दमोह : भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस के अजय टंडन के बीच कड़ा देखने को मिली। आखिर में अजय टंडन 17 हजार से ज्यादा वोटों से राहुल सिंह को हराया।
 महाराष्ट्र के सोलापुर जिले की पंढरपुर-मंगलवेद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में रविवार को भाजपा ने जीत हासिल की है। समधन आटोडे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के उम्मीदवार भागीरथ भालके को हरा दिया है।
- ​​​गुजरात के मोरवा हदफ में हुए उपचुनाव में हुई कड़ी टक्कर के बाद भाजपा के निमिशा सुथार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के सुरेश कटारा को हराया है।
- उत्तराखंड के सल्ट से भाजपा के महेश जीना और कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के बीच मुकाबला था। इस सीट पर एक बार फिर भाजपा ने जीत दर्ज की है। महेश जीना चुनाव जीत गए हैं।
-  तेलंगाना की नागार्जुन सागर सीट पर टीआरएस के नोमुला भगत ने जीत दर्ज की है।टीआरएस नौमुला नरसिम्हा के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। भाजपा ने इस सीट के उपचुनाव के लिए पी रवि कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया था, जबकि कांग्रेस ने के जन रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा था। 
- मिजोरम की सेरछिप में मुख्य मुकाबला MNF, विपक्षी पार्टी ZPM और कांग्रेस के बीच चला।  अंत में ZPM जीत दर्ज की।
- झारखंड में मधुपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के हफीज-उल-हसन ने भाजपा के उम्मीदवार गंगानारायण सिंह को 5,247 वोट से हरा दिया है।
-कर्नाटक की मस्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बासनगौड़ा तुरविहल जीत गए हैं। कांग्रेस के तुरविहल को 39,790 मत यानी कुल 60.41 प्रतिशत वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी प्रतापगौड़ा पाटिल 24,516 मत यानी 37.22 फीसदी वोट मिले।
- कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अंगडी मंगल सुरेश ने 440327 वोटों से जीत हासिल की है। बता दें कि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के बाद कर्नाटक की बेलगाम सीट खाली हुई थी, जिस पर 17 अप्रैल का चुनाव हुए थे।
- नगालैंड की नोकसेन सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
- ओडिशा की पिपिली से कांग्रेस ने बिश्वकिशन हरिचंदन महापात्रा, बीजद ने महारथी के बेटे रुद्रप्रताप को उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा की ओर से आश्रित पटनायक मैदान में हैं।

Share this article
click me!