कोरोना: दिल्ली में 30 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू का ऐलान, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा लागू

Published : Apr 06, 2021, 09:27 AM ISTUpdated : Apr 06, 2021, 02:00 PM IST
कोरोना: दिल्ली में 30 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू का ऐलान, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा लागू

सार

कोरोना गाइडलाइन को लेकर लोगों की लापरवाही संक्रमण को तेजी से फैलने की आबो-हवा मुहैया करा रही है। नतीजा बीते 3 दिनों से लगातार 90000 के ऊपर केस आ रहे हैं। अगर संक्रमण की स्पीड यही रही, तो लॉकडाउन को लेकर विभिन्न सरकारों को सख्त कदम उठाने पड़ेंगे। अगर ऐसा हुआ, तो लाइफ डीरेल यानी बेपटरी हो जाएगी। जानिए कोरोना की स्थिति...

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण 2020 के मुकाबले 21 में तीन गुनी रफ्तार से फैल रहा है। बीते 3 दिनों से लगातार 90000 के ऊपर केस आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। राजधानी दिल्ली में 30 अप्रैल से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाएं और ट्रांसपोर्ट सेवाएं जारी रहेंगी।

देश में लगातार तीसरे दिन 90000 से अधिक केस मिले। पिछले 24 घंटे में 96,563 नए मरीज मिले। 50,095 ठीक हुए और 445 ने जान गंवाई। अब एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 7.84 लाख हो गई है। इसमें भी पिछले छह दिन में 30,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी हो रही है। 

भारत ने कोरोना के खिलाफ तेज की जंग
भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए केंद्र ने वैक्सीनेशन में तेजी कर दी है। देश में पिछले 24 घंटे में 43 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई। अब तक देश में 8.31 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

जानें ताजा हाल...

  • भारत में 12.6M केस आ चुके हैं। इनमें 11.7M रिकवर हो चुके हैं, लेकिन 165K की मौत हो चुकी है। वहीं, दुनियाभर में 131M केस आ चुके हैं। इसमें 74.5M ठीक हो चुके हैं, जबकि 2.85M की मौत हो चुकी है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना वायरस के 80.04% नए मामले इन 8 राज्यों से हैं।
  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद  के अनुसार, भारत में अब तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,02,31,269 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 12,11,612 सैंपल सोमवार को टेस्ट किए गए।
  • राज्यों में कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल की शाम साढ़े 6 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग करेंगे। इस दौरान कोरोना के हालात की समीक्षा की जाएगी।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जो बिना मास्क लगाए आएगा, वे उससे बात नहीं करेंगे। मास्क नहीं तो बात नहीं। ताकि सामने वाला मास्क लगाने के लिए प्रेरित हो। अगर दुकानदार ने मास्क नहीं लगाया तो सामान नहीं खरीदेंगे। संक्रमण रोकने में हम सहयोगी बनेंगे।
  • महाराष्ट्र: मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण प्रवासी मज़दूर मुंबई छोड़कर अपने राज्यों की तरफ जा रहे हैं। एक प्रवासी मजदूर ने बताया, "मैं मजदूरी का काम करता हूं। कोई काम नहीं मिल रहा है। थोड़ा काम मिलता था लेकिन वो बंद हो गया। मैं गांव जा रहा हूं, खेती करूंगा।" 
  • राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जोधपुर में 6 से 19 अप्रैल तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Women's Reservation Bill: लोकसभा में क्यों गिरा महिला आरक्षण बिल, 2029 में लागू करने की थी तैयारी
“देश की महिलाएं जवाब देंगी…” महिला आरक्षण बिल गिरने पर गरमाई राजनीति, विपक्ष पर बरसे शाह