
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। पिछले 24 घंटे में 62 हजार नए मामले सामने आए हैं। हालांकि 14 जून को यह आंकड़ा 60 हजार से नीचे था। पिछले 24 घंटे में 2540 लोगों की मौत हुई। जबकि इससे पहले 2732 लोगों ने जान गंवाई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रिकवरी रेट बढ़कर 95.80% हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% से कम होकर वर्तमान में 4.17% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22% है जो लगातार 9 दिनों से 5% से कम है।
15 दिनों में 10 लाख एक्टिव केस कम हुए
देश में कोरोना को हराने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 1.07 लाख लोग रिकवर हुए। अब तक 2.83 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक 2.96 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस समय देश में 8.60 लाख एक्टिव केस हैं। पिछले 15 दिनों में 10 लाख से अधिक एक्टिव केस कम हुए हैं।
तमिलनाडु और केरल को छोड़कर बाकी राज्यों में स्थित नियंत्रण में
अगर बीते दिन का आंकड़ा देखें, तो केरल में 12 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। वहीं, तमिलनाडु में 11 हजार से अधिक केस। इसके बाद नंबर आता है महाराष्ट्र का। यहां 7600 से अधिक केस मिले। आंध्र प्रदेश में 5700 से अधिक मामलों को छोड़ दें, तो बाकी राज्यों में इससे नीचे या मामूली केस आए हैं।
देश में सैंपल और वैक्सीनेशन
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,30,987 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 38,33,06,971 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 28,00,458 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,19,72,014 हुआ।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 27.28 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.82 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।
COVID19 pic.twitter.com/NtCxCA2gsJ
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.