मई में सबसे कम 2.22 लाख मामले, पर 4454 मौतें भी, 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट अधिक होने से सरकार चिंतित

Published : May 24, 2021, 10:22 AM ISTUpdated : May 24, 2021, 12:30 PM IST
मई में सबसे कम 2.22 लाख मामले, पर 4454 मौतें भी, 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट अधिक होने से सरकार चिंतित

सार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काबू में आती दिख रही है, लेकिन मौतें की संख्या पर नियंत्रण नहीं हो पाना एक बड़ी चिंता है। पिछले 24 घंटे में मई महीने के सबसे कम मामले सामने आए हैं। देश में 2.22 लाख नए केस मिले हैं। लेकिन इस बीच मई में दूसरी बार सबसे अधिक मौतें भी हुईं। पिछले 24 घंटे में 4454 मौतें हुई हैं। अब तक देश में 3.03 लाख से अधिक लोग संक्रमण का शिकार बन चुके हैं। देश में इस समय 27 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। हालांकि रिकवरी ठीक हो रही है। पिछले 24 घंटे में 3.02 लाख लोग रिकवर हुए हैं।

नई दिल्ली. कोरोना को लेकर एक 'अच्छी' और एक 'बुरी खबर' है। पिछले 38 दिनों में सबसे कम मामले सामने आए हैं। वहीं, मई महीने में यह सबसे कम आंकड़ा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काबू में आती दिख रही है, लेकिन मौतें की संख्या पर नियंत्रण नहीं हो पाना एक बड़ी चिंता है। पिछले 24 घंटे में देश में 2.22 लाख नए केस मिले हैं। इससे पहले 15 अप्रैल को 2.16 लाख मामले सामने आए थे। लेकिन इस बीच मई में दूसरी बार सबसे अधिक मौतें भी हुईं। पिछले 24 घंटे में 4454 मौतें हुई हैं। अब तक देश में 3.03 लाख से अधिक लोग संक्रमण का शिकार बन चुके हैं। देश में इस समय 27 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। हालांकि रिकवरी ठीक हो रही है। पिछले 24 घंटे में 3.02 लाख लोग रिकवर हुए हैं। 

कोरोना से जुड़ा अपडेट

  • ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स(GoM) की 27वीं बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया-देश में पिछले 24 घंटे में 4,454 दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुईं, सबसे ज़्यादा 1,320 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। कर्नाटक में 624, तमिलनाडु में 422 और उत्तर प्रदेश में 231 मौतें हुईं। देश के 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा है, ये राज्य हैं- कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पुडुचेरी, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और लक्षद्वीप।
  • बाबा रामदेव के डेयरी बिजनेस के प्रमुख(CEO) सुनील बंसल की कोरोना से मौत हो गई। उनकी मौत 19 मई को ही हो गई थी, लेकिन इसकी जानकारी अब बाहर आई। इन्फेक्शन के चलते उनके फेफड़े पूरी तरह खराब हो गए थे। वहीं, उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हो गया था।
  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 9,42,722 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,60,51,962 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 23 मई तक परीक्षण किए गए सैम्पल की कुल संख्या 33,05,36,064 है, जिसमें कल 19,28,127 सैम्पल का परीक्षण किया गया।
  • झारखंडः कोविड ड्यूटी में लगे शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर उन्हें फ्रंटलाइन वर्कर्स घोषित करने की मांग की है।

रिकवरी बढ़ रही, लेकिन मौतें पर अंकुश नहीं
कोरोना मामलों को लेकर देश में रिकवरी लगातार सुधर रही है। देश में अब तक 2,67,51,811 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 2,37,21,041 लोग ठीक हो चुके हैं। लेकिन मौतें अभी भी 4000 के करीब जा रही हैं। अगर मई महीने को देखें तो 1 से 23 मई तक 10 दिनों में 3000 के ऊपर मौतें हुईं, जबकि 12 दिन 4000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। यानी मई में हर दिन औसतन 3500 से अधिक मौतें हुई हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

फोन बंद हुआ…कैश भी नहीं था, फिर दिल्ली के ऑटो वाले ने जो किया वो दिल जीत लेगा, स्टोरी वायरल
Delhi-NCR Weather: कोहरा, ठंड और बारिश-कहां क्या होने वाला है? IMD अलर्ट से बढ़ी टेंशन