कोरोना ट्रेंड: फिर चढ़ा ग्राफ, एक दिन में मिले 1.33 लाख नये मामले, मौतें भी 3205, पर रिकवरी फिर भी ठीक

Published : Jun 02, 2021, 10:38 AM ISTUpdated : Jun 02, 2021, 11:09 AM IST
कोरोना ट्रेंड: फिर चढ़ा ग्राफ, एक दिन में मिले 1.33 लाख नये मामले, मौतें भी 3205, पर रिकवरी फिर भी ठीक

सार

कोरोना वायरस लगातार अपना ट्रेंड बदल रहा है। पिछले 24 घंटे में फिर से 7000 केस बढ़ गए। वहीं, मौतें भी फिर 3000 को पार कर गईं। एक दिन में 1.33 लाख नए केस मिले हैं। इससे एक दिन पहले 1.26 लाख केस मिले थे। एक दिन में 3205 मौतें सामने आईं, जबकि इससे पहले 2781 मौतें हुई थीं। पिछले 24 घंटे में 2.31 लाख लोग रिकवर हुए हैं। देश में अब तक 2.83 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 2.61 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय देश में 17.89 लाख एक्टिव केस हैं।

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण का ग्राफ अब थोड़ा ऊपर-नीचे हो रहा है। पिछले 24 घंटे में फिर केस में उछाल आ गया। पिछले 24 घंटे में फिर से 7000 केस बढ़ गए। वहीं, मौतें भी फिर 3000 को पार कर गईं। एक दिन में 1.33 लाख नए केस मिले हैं। इससे एक दिन पहले 1.26 केस मिले थे। एक दिन में 3205 मौतें सामने आईं, जबकि इससे पहले 2781 मौतें हुई थीं। पिछले 24 घंटे में 2.31 लोग रिकवर हुए हैं। देश में अब तक 2.83 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 2.61 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय देश में 17.89 लाख एक्टिव केस हैं। यानी इनका इलाज चल रहा है। देश में अब तक 3.35 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

संक्रमितों से ज्यादा ठीक हो रहे लोग
अगर पिछले हफ्ते का आंकड़ा देखें, तो एक हफ्ते में संक्रमित लोगों से 37 प्रतिशत अधिक ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में केस अभी भी अधिक मिल रहे हैं, लेकिन रिकवरी रेट अच्छी है। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में देश में सबसे अधिक केस मिल रहे हैं, लेकिन यहां भी रिकवरी संक्रमित केसों से अधिक है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 35,00,57,330 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,19,773 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21,85,46,667 हो गया है।

अमेरिका अब भी मौतों के मामले में टॉप पर
worldometers.info के डेटा के अनुसार, अमेरिका अब भी मौतों के मामले में पहले नंबर पर है। यहां अब तक 610,436 मौतें हो चुकी हैं। दूसरे नंबर पर 465,312 मौतों के साथ ब्राजील है। तीसरे नंबर पर भारत है। यहां अब तक 335,114 मौतें हो चुकी हैं। मैक्सिको में 223,568 मौतें हो चुकी हैं। यूके में 127,782 मौतें, इटली में 126,221 मौतें, रूस में 121,873 मौतें हो चुकी हैं। फ्रांस में 109,662 मौतें हो चुकी हैं। यानी 180,764 मौतों के साथ पेरू पांचवें नंबर पर पहुंच गया है।

  

pic.twitter.com/ibjE47ARIm

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?