
नई दिल्ली. देश में कोरोना की स्पीड पिछले 24 घंटे में कम हुई है। देश में 3,66,317 नए केस मिले हैं, जबकि 8 मई को 4,03,405 केस मिले थे। यानी पिछले 24 घंटे में नए केस 37000 कम हुए हैं। वहीं, मौतों की संख्या भी तीसरे दिन 4000 के नीचे आई है। लेकिन रिकवरी एक दिन के मुकाबले 40000 कम हुई है। पिछले 24 घंटे में 3.53 लाख लोग रिकवर हुए, जबकि इससे पहले 3,94,413 लोग ठीक हुए थे। लेकिन मौतों में जरूर कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 3,747 लोगों की मौत हुई। हालांकि यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसे लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन यह अच्छी खबर है कि महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हालात अब काबू में आ गए हैं।
जानें कोरोना संक्रमण का दिनभर का अपडेट, कौन पॉजिटिव निकला और कौन बिछुड़ गया
रिकवरी रेट में सुधार, लेकिन पिछले 24 घंटे में कम हुई
अप्रैल से देश में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ना शुरू हुए थे। लेकिन इसके साथ ही रिकवरी रेट भी सुधरती गई। यह और बात है कि पिछले 24 घंटे में ठीक होने वालों की संख्या 40000 कम हुई है। बता दें कि अब तक दुनिया में 15.8 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9.4 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 32.9 लाख लोगों की मौत हुई।
10 दिनों में कोरोना की स्पीड यूं चली
| तारीख | केस | रिकवरी | मौतें |
| 30 अप्रैल | 4,01,993 | 2,99,238 | 3522 |
| 1 मई | 3,92,488 | 3,08,769 | 3688 |
| 2 मई | 3,68,060 | 2,99,966 | 3422 |
| 3 मई | 3,57,316 | 3,18,965 | 3438 |
| 4 मई | 3,82,146 | 3,37,697 | 3786 |
| 5 मई | 4,12,431 | 3,30,676 | 3982 |
| 6 मई | 4,14,188 | 3,28,334 | 3920 |
| 7 मई | 4,01,078 | 3,19,675 | 4194 |
| 8 मई | 4,03,405 | 3,94,413 | 4133 |
| 9 मई | 3,66,317 | 3,53,580 | 3747 |
(सोर्स-covid19india.org)
दिल्ली टॉप-10 से बाहर, यूपी में हालात सुधरे, लेकिन कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बिगड़े
अभी तक महाराष्ट्र में संक्रमण को लेकर हालात काफी खराब थे, लेकिन वहां की स्थिति में सुधार हो रहा है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 48,401 नए केस मिले, जबकि 60,226 लोग रिकवर हुए। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 13,336 नए केस मिले, जिनमें से 14,738 लोग ठीक हुए। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में केस बढ़ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,37,50,077 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,74,606 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,01,76,603 हो गया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.