मानसून ALERT: उत्तर भारत में 21 जुलाई तक भारी बारिश के आसार, उत्तरकाशी में बादल फटने से 3 की मौत

Published : Jul 19, 2021, 08:41 AM ISTUpdated : Jul 19, 2021, 01:10 PM IST
मानसून ALERT: उत्तर भारत में 21 जुलाई तक भारी बारिश के आसार, उत्तरकाशी में बादल फटने से 3 की मौत

सार

मध्य भारत का एक बड़ा हिस्सा बारिश का इंतजार कर रहा है, जबकि उत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक पूरे उत्तर भारत, जबकि 23 जुलाई तक पश्चिमी क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

नई दिल्ली. मध्य भारत बारिश को तरस रहा है, जबकि उत्तर भारत और मुंबई भारी बारिश से बेहाल हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने पूरे उत्तर भारत में 21 जुलाई, जबकि पश्चिम क्षेत्रों में 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि जून में सामान्य से 10% अधिक मॉनसून वर्षा हुई थी, जबकि जुलाई में अब तक मॉनसून वर्षा में 26% की कमी है।

उत्तरकाशी में बादल फटे, 3 की मौत
मध्यभारत जैसे-मध्य प्रदेश बारिश को तरस रहा है, जबकि उत्तरभारत और मुंबई जैसे इलाके भारी बारिश से परेशान हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मांडो गांव में रविवार रात बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया है। SDRF टीम के इंचार्ज जगदंगा प्रसाद के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। यहां 17 जिलों जिनमें-उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल हैं, के लिए भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है।

pic.twitter.com/jBs8BiddeZ

मौसम विभाग की भविष्यवाणी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी है।

कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राजस्थान, पंजाब, शेष उत्तर प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, केरल, तेलंगाना, मध्य प्रदेश आदि इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के 9 जिलों लखीमपुर खीरी, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, मिर्जापुर और प्रयागराज में भारी बारिश हो सकती है।

pic.twitter.com/86UpJubLAm

pic.twitter.com/e2NEpr7hd5

pic.twitter.com/cUOFWLxcng

pic.twitter.com/ubwIqBjNs2

यह भी पढ़ें
मुंबई में बारिश का कहर: कंकड़-पत्थर की तरह ढह गए मकान, 22 लोगों की नींद में मौत..तस्वीरों में देखिए तबाही

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जनगणना 2027: 33 सवालों में देनी होगी कौन-कौन सी जानकारी? इनमें पहली बार क्या होगा?
कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक