26 दिनों बाद मिली GOOD NEWS, संक्रमण की रफ्तार 3 लाख से नीचे, 7 दिन में पॉजिटिविटी रेट गिरकर 18.17% बची

Published : May 17, 2021, 12:04 PM ISTUpdated : May 17, 2021, 03:16 PM IST
26 दिनों बाद मिली GOOD NEWS, संक्रमण की रफ्तार 3 लाख से नीचे, 7 दिन में पॉजिटिविटी रेट गिरकर 18.17% बची

सार

भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर काबू होने लगा है। 26 दिनों बाद एक GOOD NEWS मिली। पिछले 24 घंटे में केस 3 लाख से कम हुए हैं। पिछले 10 दिनों में रोज 30% केस कम हुए हैं। वहीं, 3.78 लाख ठीक हुए। हालांकि अभी मौतों संख्या 4000 के आसपास ही चल रही है। अब तक 2.74 लाख मौतें हो चुकी हैं। लेकिन यह भी एक अच्छी खबर है कि जिन राज्यों में अब संक्रमण अधिक है, जैसे-कर्नाटक और केरल वहीं भी रिकवरी अच्छी हो रही है।  

नई दिल्ली. पिछले कुछ दिनों लगातार केस कम मिल रहे हैं। उसे देखकर माना जा रहा है कि भारत कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से उबर चुका है। मई में अब तक सबसे कम केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 2,81,837 केस मिले हैं। अगर मई की ही बात करें, तो इससे पहले सबसे कम केस 10 मई को 3,29,491 मिले थे। जबकि 15 मई को 3,11,170 केस मिले थे। पिछले 10 दिनों में रोज 30% केस कम हुए हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट में भी गिरावट देखी गई है जो 18.17% है। इसी बीच 26 मंत्रियों के समूह की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों और ठीक होने वाले मामलों में अंतर लगभग 1 लाख है।

कोरोना अपडेट

  • मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा-मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आती जा रही है। संक्रमण का घटकर 9.10% हो गया है। रिकवरी दर 87.5% हो गई है। आज 6,136 नए मामले आए हैं जबकि 11,691 लोग ठीक होकर घर गए हैं।
  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट आई है। पॉजिटिविटी रेट जो एक समय में 16.5% था वो आज घटकर क़रीब 3.5% रह गया है। उत्तर प्रदेश कोरोना के सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य है, हमने अब तक 4.5 करोड़ टेस्ट किए हैं। हमारा रिकवरी रेट अभी 90% है।

मई में चार बार 4 लाख का आंकड़ा पार किया
अगर 1 से 16 मई की बात करें तो 5 से 8 मई तक रोज 4 लाख के ऊपर केस मिले थे। बाकी दिनों में रोज 3 और साढ़े तीन लाख के आसपास केस आए। 10 से 16 मई के बीच 23.02 लाख केस मिले। यह पिछले 3 हफ्तों में सबसे कम संख्या है। इससे पहले 26 अप्रैल से 2 मई के बीच 26.13 लाख और 3-9 मई के बीच 27.42 लाख केस सामने आए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,73,515 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 31,64,23,658 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 6,91,211 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,29,26,460 हुआ।

 

pic.twitter.com/y3iA2yjlPp

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?