
नई दिल्ली. पिछले कुछ दिनों लगातार केस कम मिल रहे हैं। उसे देखकर माना जा रहा है कि भारत कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से उबर चुका है। मई में अब तक सबसे कम केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 2,81,837 केस मिले हैं। अगर मई की ही बात करें, तो इससे पहले सबसे कम केस 10 मई को 3,29,491 मिले थे। जबकि 15 मई को 3,11,170 केस मिले थे। पिछले 10 दिनों में रोज 30% केस कम हुए हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट में भी गिरावट देखी गई है जो 18.17% है। इसी बीच 26 मंत्रियों के समूह की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों और ठीक होने वाले मामलों में अंतर लगभग 1 लाख है।
कोरोना अपडेट
मई में चार बार 4 लाख का आंकड़ा पार किया
अगर 1 से 16 मई की बात करें तो 5 से 8 मई तक रोज 4 लाख के ऊपर केस मिले थे। बाकी दिनों में रोज 3 और साढ़े तीन लाख के आसपास केस आए। 10 से 16 मई के बीच 23.02 लाख केस मिले। यह पिछले 3 हफ्तों में सबसे कम संख्या है। इससे पहले 26 अप्रैल से 2 मई के बीच 26.13 लाख और 3-9 मई के बीच 27.42 लाख केस सामने आए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,73,515 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 31,64,23,658 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 6,91,211 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,29,26,460 हुआ।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.